Uttarakhand News

सरकार के फैसले पर निर्भर रहने वाली है बस की ऑनलाइन बुकिंग ! जानें पूरी जानकारी

Ad

लॉकडाउन के चलते राज्य में यातायात के सभी संसाधन बंद हैं। रेल के अलावा राज्य में वॉल्वो समेत सभी बसों की ऑनलाइन बुकिंग पर रोक लगाई गई है। कुछ दिन पूर्व रेलवे ने ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत कर दी है। रेलवे की तर्ज पर अब उत्तराखंड में रोडवेज प्रबंधन भी बसों की ऑनलाइन बुकिंग की योजना पर काम कर रहा है। इस बारे में परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही शासन से सुझाव मांगा जाएगा उम्मीद है यदि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से 15 अप्रैल से छूट दी जाती है तो एक दिन पूर्व बसों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए विंडो खोली जा सकती है।

जानकारी देते हुए महाप्रबंधक दीपक जैन ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग को लेकर फिलहाल अभी कोई फैसला नहीं किया गया है लेकिन इस संबंध में जल्द ही शासन को पत्र लिखकर मार्गदर्शन मांगा जाएगा। यदि लॉकडाउन में छूट मिलती है और बसों के संचालन की अनुमति जाती है तो 14 अप्रैल से बसों की ऑनलाइन बुकिंग की शुरुआत की जा सकती है। केंद्र सरकार द्वारा लागू लॉकडाउन के बाद से राज्यभर में 1634 बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है।

https://youtu.be/kfF76nRcrQI

फिलहाल कोरोना वायरस के चलते राज्य के हालात अच्छे नहीं है। लगातार मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। पिछले तीन दिन में 15 केस सामने आई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top