Uttarakhand News

उत्तराखंड न्यूज: यात्री को जाना था रुद्रप्रयाग, पहुंचा दिया चमोली

Ad

लॉकडाउन थ्री चल रहा है, सरकार दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों को वापस लाने में जुटी हुई है। घर पहुंचने वाले प्रवासी परेशान हैं। लॉकडाउन के बाद से उनके पास कोई काम नहीं हैं और दो वक्त की रोटी जुटा पाना कइयों के लिए कठिन साबित हो रहा है। लाखों लोगों ने सरकार द्वारा लिंक में पंजीकरण कराया गया है जो प्रवासियों को वापस लाने हेतु लॉच की गई थी। इस बीच एक मामला सामने आ रहा है, यात्री को रुद्रप्रयाग जाना था औेर उसे चमोली पहुंचा दिया।

एक निजी वेबसाइट के अनुसार पीडित का नाम गोविंद राम प्रसाद। वो रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के बाद से वह चंडीगढ़ में फंसे थे और सोमवार को देहरादून लाए गए थे। मंगलवार सुबह मेडिकल जांच कर बस में बैठाया गया। लेकिन वो बस रुद्रप्रयाग नहीं चमोली जा रही थी। जब इसकी शिकायत चालक-परिचालक से की  तो उल्टा उनके साथ अभद्रता की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल वो वहीं फंस गए हैं।

पीड़ित गोविंद राम प्रसाद ममगाईं के भाई विजेंद्र प्रसाद ममगाईं की मानें तो उनके भाई चंडीगढ़ में काम करते हैं। सरकार की तरफ से बस भेजने की जानकारी मिलने पर उन्होंने रुद्रप्रयाग के ग्राम इजरा (जखोली) जाने के लिए नियमानुसार पंजीकरण कराया। भाई ने बताया कि बस में बैठने के बाद उन्होंने चालक से रुद्रप्रयाग जाने के बारे में बताया था लेकिन जब अंतिम स्टॉप पर बस रुकी तो पता चला कि वह गैरसैंण पहुंच गए। उन्होंने जब चालक-परिचालक से आपति जताई तो उन्होंने गलत व्यवहार किया। इस बारे में स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया है और परिवार को मदद का इंतजार हैं। पीडित का कहना है कि वह पहले से परेशान थे। यहां पर किसी और की लापरवाही के वजह से उन्हें परेशान होने पड़ा है। यह एक गंभीर मामला हैं और सभी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। प्रवासी पहले से ही काफी परेशान हैं और इस तरह की गतिविधियां उन्हें मानसिक रूप से भी परेशान करती है। वाहन में बैठाने से पहले पूरी तरह की जानकारी जुटानी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top