Uttarakhand News

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी फिर बने देवभूमि का सहारा, कोरोना से लड़ाई के लिए दिए पचास लाख रुपए

देहरादून: राज्यसभा सांसद और प्रदेश के बड़े नेताओं में शुमार अनिल बलूनी कभी भी उत्तराखंड की मदद से पीछे नहीं हटते। जब कभी राज्य को उनकी जरूरत होती है, वे आगे आ जाते हैं। इस बार अनिल बलूनी ने सीएम तीरथ सिंह रावत से बात कर ऑक्सीजन उपकरणों के लिए सांसद निधि से 50 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। जिसके बाद से प्रदेशवासी अनिल बलूनी को धन्यवाद कहते नही थक रहे हैं।

राज्य में कोरोना की क्या स्थिति है, यह रोज़ के मेडिकल बुलेटिन में साफ दिख ही रहा है। संक्रमण, डर, तनाव सिर्फ भयावह परिस्थितियां ही बना रहे हैं। दवाइयों की कालाबाजारी हो रही है। हालांकि पुलिस और प्रशासन तत्पर रूप से कार्रवाई करने में जुटे हुए हैं। साथ ही महामारी से लड़ने के लिए कई जगह उपकरणों का भी अभाव हो रहा है।

इसी बीच जब अभाव की बात राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तक पहुंची तो उन्होंने फौरन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बात की। अनिल बलूनी ने अपने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है। वे लिखते हैं कि उन्होंने सीएम से कोरोना के हालातों पर चर्चा की। जिस दौरान मुख्यमंत्री ने यह बताया कि प्रदेश सरकार मजबूती से जुटी हुई है लेकिन ऑक्सीजन उपकरणों को उपलब्ध करा पाना एक चुनौती बना हुआ है।

मित्रों, मैंने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी से कोरोना के हालातों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि…

Posted by Anil Baluni on Monday, 3 May 2021

यह भी पढ़ें: आरासल्पड़:किशोरी की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ केस दर्ज,वीडियो देखें

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कोरोना Curfew पर नया अपडेट, 6 मई तक रहेगा लागू

राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने यह बात सुन कर फौरन मदद का फैसला किया। उन्होंने अपनी सांसद निधि से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हेतु 50 लाख की धनराशि जारी करने का निर्णय लिया। जिसके लिए बकायदा नोडल अधिकारी (जिलाधिकारी पौड़ी) को पत्र लिखकर राशि राजी करने के लिए कहा गया। अनिल बलूनी कहते हैं कि काफी जल्द जरुरी उपकरण जनता के सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

अनिल बलूनी ने जनता से अपील भी की। उन्होंने कहा की सभी अपना बखूबी ध्यान रखें। अपने परिवार का भी ख्याल रखें। साथ ही मास्क और सैनिटाइजर के प्रयोग को कतई ना भूले। इसके अलावा उन्होंने हर किसी से दो गज की दूरी यानी सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड मेडिकल बुलेटिन: दो दिन में 6279 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया

यह भी पढ़ें: भुवन जोशी की मौत से पहले का वीडियो, ग्रामीणों के साथ बातचीत वायरल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नन्हे मुन्हो पर भी हो रहा है कोरोना का वार, हफ्तेभर का आंकड़ा हुआ 40 पार

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में बनकर तैयार हुआ अस्थायी शमशान घाट, व्यवस्थाओं पर डालें नज़र

To Top