Uttarakhand News

उत्तराखंड से बड़ी खबर, सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश के आदेश जारी

Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षा विभाग की तरफ से प्रदेश के समस्त सरकारी व निजी स्कूलों के लिए आदेश जारी किए गए हैं। आदेशानुसार सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। बता दें कि यह अवकाश 30 जून तक लागू रहेगा। लिहाजा कोरोना की दूसरी घातक लहर को नज़र में रखकर भी यह निर्णय लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा विभाग की तरफ से सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप को देखते हुए पूर्व में सभी शासकीय/अशासकीय/निजी (डे-बोर्डिंग) स्कूलों को बंद करने के बाद उन्हें छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए गए थे। मगर अब कोरोना की गति तेजी से बढ़ती जा रही है।

इसी क्रम में शेक्षिक सत्र 2021-22 की ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि में बढ़ोत्तरी की जा रही है। लिहाजा सरकार के निर्देशों के अनुसार उत्तराखंड के सभी शासकीय/अशासकीय/निजी (डे-बोर्डिंग) विद्यालयों में आगामी 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई निजी स्कूल छात्रहितों के लिए ऑनलाइन पाठन कराना चाहता है अपनी इच्छानुसार करा सकता है।

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का चयन,देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन को मिली जगह

यह भी पढ़ें: नैनीताल: शुरू हुई पुलिस की एंबुलेंस सेवा, जवानों समेत स्थानीय लोगों भी मिलेगी मदद

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के नवनीत राणा की अनोखी पहल, गरीब व्यक्ति को एक रुपए में मिलेंगी कोरोना की दवाइयां

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में आदेश जारी, सभी सरकारी महाविद्यालयों में करीब एक महीने की छुट्टी घोषित

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में लगा वीकेंड Curfew, डीएम ने तत्काल प्रभाव से लागू किया

यह भी पढ़ें: नैनीताल: कोरोना के दौर ने चिड़ियाघर के जानवरों को दिया जंगल वाला बेहतर जीवन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top