Uttarakhand News

उत्तराखंड: दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगी शराब की दुकानें

Ad

देहरादून: राज्य में कोरोना वायरस के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए सरकार की ओर से लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। कुछ देर पहले उत्तराखंड सरकार की सर्वदलीय बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब शराब की दुकाने अन्य दुकानों की तरह दोपहर 2 बजे बंद हो जाएगी। अभी तक शराब की दुकाने रात 7 बजे बंद हो रही है। इसके बाद 10 घंटे का Curfew राज्य में लगाया गया है। शराब की दुकानों में लगातार भीड़ रहती है। इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं जरूरी समान की दुकानों में शराब की दुकानों के खुलने को लेकर लोग काफी आक्रोश में भी थे। राज्य के विभिन्न हिस्सों से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। लोगों का कहना था कि राजस्व के लिए सरकार लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल रही है। इन बिंदुओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है और शनिवार को फैसला लिया गया है कि शराब की दुकाने भी दोपहर 2 बजे बंद हो जाएंगी। सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना वायरस के ख़तरे में बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरती जाएगी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा ।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: डॉक्टर नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जोशीमठ में ग्लेशियर फटने की खबर, पुलिस ने जारी किया संदेश

यह भी पढ़ें: घर बैठे बैठे Euro Kids स्कूल के नन्हे मुन्हे छात्रों ने मनाया Earth Day, दिया ज़रूरी संदेश

यह भी पढ़ें: सरकार का ऐलान, उत्तराखंड में 50 लाख युवाओं को मुफ्त में लगेगा कोरोना का टीका

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना वायरस को हराया लेकिन 49 ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: रोचक: पहले वैक्सीन चुराई फिर उन्हें वापस कर गया चोर, नोट में लिखा Sorry

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top