Uttarakhand News

उत्तराखंड के ट्रक,स्कूल बस संचालकों को मिली बड़ी राहत,6 महीने की पेनल्टी हुई माफ

Ad

देहरादूनः कोरोना के वजह से कई लोगों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर हो गई है। राज्य के 40 हजार से अधिक ट्रक ऑपरेटर्स और 20 हजार से अधिक स्कूल बस संचालकों को कोरोना के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में उत्तराखंड परिवहन विभाग ने राज्य के ट्रक ऑपरेटर्स और बस संचालकों के लिए टैक्स पर छह माह की पेनल्टी माफ कर दी है। परिवहन आयुक्त दीपेंद्र कुमार चौधरी ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक एक फरवरी से 31 जुलाई 2020 तक जुर्माना माफ किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि कोरोना माहामारी के बीच आर्थिक तंगी से झूझ रहे राज्य के 60 हजार से अधिक ट्रक और स्कूल बस संचालक टैक्स नहीं जमा करा पाए थे। इस पर विभाग ने पेनल्टी लगा दी थी। इसी बीच सरकार ने बस,टैक्सी, मैक्सी संचालकों के लिए रोड व अन्य टैक्स माफ कर दिए गए थे। लेकिन ट्रक व स्कूल बस संचालकों को राहत नही मिल पाई। वहीं कार्यालय बंद होने से संचालक टैक्स जमा नहीं कर पाए थे। इसलिए संचालकों का जुर्माना माफ गिया है। वो लोग इस आदेश किा लाभ उठा सकेंगे, जिन्होंने लॉकडाउन के पूर्व गाड़ियां खरीद ली थीं लेकिन वो अपनी गाड़ी का पंजीकरण नही करा पाए थे।

आरटीओ देहरादून डीसी पठाई का कहना है कि परिवहन आयुक्त के आदेशों के मुताबिक जल्द से जल्द सॉफ्टवेयर में बदलाव कर पेनाल्टी शुल्क माफ करने के साथ अन्य टैक्स जमा कराया जाएगा। वहीं आदेश आने के बाद ट्रक ऑपरेटर्स और स्कूल बस संचालकों ने राहत भरी सांस ली। एक तो कोरोना का डर और लॉकडाउन के चलते संचालक आर्थिक स्थिति से झूझ रहे हैं।

रुद्रपुरः दहेज के लिए पति ने पत्नी को बुरी तरह पीटा,फिर बीच जंगल में अकेला छोड़ा

टिड्डी दल मचा सकता है आतंक, पंतनगर विवि के वैज्ञानिकों ने किसानों को किया अलर्ट

अद्भुतः सीढ़ी चढ़कर गर्जिया देवी के दरबार में पहुंचे हाथी,Internet पर वायरल हुई तस्वीरें

रुद्रपुर में गजब हो गया,शादी के मंडप से लुटेरी दुल्हन 60 हजार रुपये लेकर फरार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top