Uttarakhand News

उत्तराखंडवासियों के लिए Good News-यात्रा करने के लिए अब पास की जरूरत नहीं

Ad

उत्तराखंडवासियों के लिए Good News-यात्रा करने के लिए अब पास की जरूरत नहीं

लॉकडाउन 4 में लोगों को कई बड़ी छूट दी गई हैं। लेकिन लोग जिस बात को लेकर सबसे ज्यादा कनफ्यूज थे उनका कनफ्यूजन इस खबर को पढ़ने के बाद दूर हो जाएगा। जिन लोगों को एक राज्य में एक जिले से दूसरे जिले में दिक्कत हो रही थी उनके लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य के अंदर एक जिले से दूसरे जिले की यात्रा की जा सकती है। यात्रा लोग कर पा रहे थे लेकिन इसके लिए लोगों को ई पास बनाना पड़ता था। तो उन सभी लोगों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। अब एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए ई-पास बनवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि यात्रा करने के लिए एक बात को ध्यान से समझ लें। एक जिले से जिले दूसरे जिले जाने के लिए आवाजाही सिर्फ सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ही की जा सकती है। शाम 4 बजे के बाद आवाजाही समेत हर तरह की गतिविधियां बंद रहेंगी। राज्य के जिलों में बिना पास के आवाजाही की अनुमति मिलने से आम लोगों के साथ-साथ सरकारी दफ्तरों में काम कर रहे कर्मचारियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।


अगर कोई यूपी के रास्ते जाना चाहता है तो इसके लिए पास की जरूरत पड़ेगी। राज्य में आवाजाही के लिए पास की जरूरत नहीं है। सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक राज्य के एक जिले से दूसरे जिले में आवाजाही की जा सकती है। बता दें कि पास बनवाने के वजह से लंबी लाइन लगती है। इसके वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब राज्य सरकार के इस फैसले के बाद लोगों को बड़ी राहत मिल सकेगी। एक जिले से दूसरे जिले जाने के लिए आए दिन हजारों लोग ई-पास बनवाते हैं।

https://www.facebook.com/DMChampawat/posts/1288338201356840

इस विषय के बारे में लोग लगातार सोशल मीडिया पर सवाल पूछते हैं। 18 मई से लॉकडाउन फोर लागू है और उसी दौरान पास के संबंध फैसला लिया गया था। पिछले कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ही पुलिस और प्रशासन ने लोगों का संशय दूर करने की कोशिश की थी।

https://www.facebook.com/UdhamSinghNagarPol/videos/933971633740086/
ADVERTISEMENTS Ad
To Top