National News

आपका आधार कार्ड बन सकता है ATM, जानिए कैसे

Ad

AadhaarAEPS | DigitalBanking | AEPS | AadhaarCard | BankingServices | NPCI | MicroATM | BankMitra | CashWithdrawal | IndiaNews: अब आपका आधार कार्ड सिर्फ पहचान पत्र ही नहीं…बल्कि ATM की तरह भी काम कर सकता है। आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम यानी AEPS के जरिए लोग बिना ATM कार्ड, स्मार्टफोन या इंटरनेट के भी बैंकिंग सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं।

AEPS सिस्टम पूरी तरह आधार नंबर और बायोमेट्रिक पहचान पर आधारित है। इसमें अंगूठे, उंगली के निशान या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पैसे निकाले या ट्रांसफर किए जा सकते हैं। इस सुविधा को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है…जहां बैंक और ATM की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं है।

इस सिस्टम के जरिए बैंक मित्र और CSC सेंटर गांव-गांव तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचा रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले व्यक्ति को AEPS सुविधा वाली माइक्रो-ATM मशीन के पास जाना होता है। वहां बैंक का नाम, आधार नंबर और लेनदेन की जानकारी देनी होती है। इसके बाद बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा होने पर पैसा निकाला, जमा या ट्रांसफर किया जा सकता है।

AEPS के जरिए लोग पैसे निकालने के अलावा अकाउंट बैलेंस चेक करने, पैसे जमा करने, मिनी स्टेटमेंट लेने और एक खाते से दूसरे खाते में पैसे भेजने जैसी सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

यह सुविधा बुजुर्गों और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। अगर किसी व्यक्ति के पास ATM कार्ड या मोबाइल नहीं है…तब भी वह सिर्फ आधार और बायोमेट्रिक की मदद से बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार AEPS सिस्टम सुरक्षित माना जाता है क्योंकि बिना बायोमेट्रिक पहचान के कोई भी ट्रांजेक्शन पूरा नहीं हो सकता। हालांकि इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है और बायोमेट्रिक लॉक नहीं होना चाहिए।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top