Business Live

आखिर दवाब के सामने झुके माल्या, भारत वापसी के दिए संकेत

Ad

नई दिल्ली। देश को करोड़ो रुपए की चपत लगा चुके भगौड़े उद्योगपति विजय माल्या जल्द भारत आ सकते है। शराब व्यापारी विजय माल्या ने पहली बार इस विषय में कहा है कि वह भारत आने को तैयार हैं। बता दे शुक्रवार को दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट को विजय माल्या ने कहा कि वह जांच में सहयोग करना चाहते में दिलचस्पी रखते हैं। माल्या केस की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी। विजय माल्या के इस कदम और इस तरह की बात मोदी सरकार द्वारा बनाए गए दवाब की ओर इशारा कर रही है। विजय माल्या देश की नामचीन लोगों में से है। माल्या की जितनी चर्चा उनकी संपत्ति को लेकर होती थी उससे ज्यादा उनके कर्ज की बाते होनी लगी है। माल्या को लेकर सोशल साइट्स में हजारों जोक्स आ चुके है।

ADVERTISEMENTS Ad

तीन सितंबर को भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग जांच से जुड़े मामले में  विजय माल्या की 6630 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क कर ली थी। ईडी ने माल्या की 6630 करोड़ रुपए की संपत्ति और शेयर अटैच यानी कुर्क कर लिए। माल्या की कुर्क की गई संपत्ति में महाराष्ट्र में उनका 200 करोड़ रुपए का फार्महाउस, बेंगलुरु स्थित 800 करोड़ रुपए का मॉल, माल्या के मालिकाना हक वाले यूबीएल और यूएसल कंपनी के 3 हजार करोड़ रुपए के शेयर शामिल हैं।हांलाकि ईडी ने इन संपत्तियों का वैल्यूएशन 2010 की कीमतों के आधार पर किया लेकिन इनकी मौजूदा वैल्यू इससे ज्यादा है और वो 6600 करोड़ रुपए के आसपास हो सकती है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top