Sports News

चिन्नई- इंग्लैंड के पहाड़ के बाद भारत की अच्छी शुरूआत

Ad

नई दिल्ली- भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवे टेस्ट में मेहमान के पहाड़ स्कोर के बाद टीम इंडिया ने सम्मानजनक शुरूआत की है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 10 विकेट खोकर 477 रन बनाए। इंग्लैंड के मध्यक्रम और निचले क्रम ने शानदार बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों की विकेट के लिए तरसा दिया। इंग्लैंड की ओर से मोइन अली शानदार बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। इस टेस्ट सीरीज में अली का ये दूसरा शतक है। वही जो रूट 88, जॉनी बेयरस्ट्रो 49, लीम डॉमन 66 और राशीद ने 60 रनों की उपयोगी पारी खेली। भारत की ओर से गेंदबाजी में जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वही  उमेंश और इशांत को 2-2 विकेट मिले और अश्विन और मिश्रा को 1-1 विकेट मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

तीसरे सत्र में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने सधी हुई शुरूआत की। मुरली विजय फिल्डिंग करते हुए चोटिल हुए और उनके स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अोपनिंग का जिम्मा दिया। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना किसी नुकसान के 60 रन बना लिए थे। केएल राहुल  30 और पटेल 29 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है। आपको बता दे कि भारत ने पहले ही टेस्ट सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त बना रखी  है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top