Uttarakhand News

डीएम ने लोगों की शिकायत सुनी और अधिकारियों को दिए निर्देश, जनसेवा में लापरवाही मतलब निश्चित दंड

Ad

टनकपुर: डीएम डाॅ.अहमद इकबाल ने सोमवार को जिला कार्यालय  सभागार में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करना सुनिश्चत करने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि जिस स्तर पर भी जनसामान्य की समस्याओं को अनावश्यक रूप से लम्बित रखा जाएगा, उन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि वे सरकार द्वारा क्रिन्यान्वित किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं को पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ पात्रों तक पहुंचाना जरूरी है। जो अधिकारी इसमें लापरवाही करता पाया जाएगा वो दंड के लिए खुद जिम्मेदार होगा।

जन शिकायत निवारण शिविर में आज 6 शिकायते दर्ज हुई-

  • कानीकोट निवासी त्रिलोक सिंह खाती ने कुछ व्यक्तियों से परिवार को जान व माल का खतरा होने पर सुरक्षा की गुहार लगाई जिस पर कार्रवाई करते हुए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को प्राथमिकता से प्राप्त शिकायत पर त्वरित गति से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
  • खर्ककार्की निवासी ललित मोहन पाण्डेय ने धार्मिक पर्यटन स्थल माॅं हिंग्ला देवी के सौन्दर्यीकरण हेतु समस्या रखी जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी व डीएफओ को मौका मुआयना कर नियमानुसार कार्य करने के निर्देश दिए।
  • सैन्दर्क निवासी ईश्वरी राम ने चैक नम्बर 723093 में पिता का नाम संशोधित कराने के प्रार्थना पत्र पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम चम्पावत को दिए।
  • अमान सिंह द्वारा चम्पावत जिले के स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानियों के दूसरी पीढ़ी के उत्तराधिकारियों की लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने राजस्व सहायक को तत्काल लिस्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
  • मुन्नी देवी द्वारा सुखीढ़ांग-डांडा मिनार मोटर मार्ग निर्माण के दौरान मजदूर त्रिलोक सिंह के मलबे में दबकर मृत्यु होने एवं अभी तक मुआवजा न मिलने की शिकायत रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि चम्पावत को सम्बन्धित ठेकेदार से इंश्योरेन्स के क्लेम के माध्यम से तत्काल अनुमन्य राहतराशि उपलब्ध कराने व अनावश्यक विलम्ब करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  • टांण तल्ला से आए जनप्रतिनिधियों द्वारा रा.उ.मा.विद्यालय का संचालन टांण मल्ला के स्थान पर टांण तल्ला में कराने की मांग की, जिस पर कार्यवाही करते हुए जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को टांण तल्ला व टांण मल्ला से आने वाले छात्रों की संख्या व सहुलियत के हिसाब से जाॅच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जन शिकायत निवारण शिविर में परियोजना निदेशक हरगोविन्द भट्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एमएस बोरा, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, जिला उद्यान अधिकारी एनके आर्या, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि डीडी भट्ट, जिला शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top