Uttarakhand News

बस के सामने आया हाथी, चालक की समझदारी से बची यात्रियों की ज़ान

Ad

बनबसा: टनकपुर से हरिद्वार जा रही रोडवेज की बस के सामने अचानक हाथी के आने से चालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। चालक ने बस को सड़क के नीचे उतार दिया। ऐसे में बीस यात्रियों की जान बच गई।लोहाघाट डिपो की बस सुबह करीब 8:30 बजे बनबसा और चकरपुर के बीच सानिया नाले के पास पहुंची तो सामने एक हाथी आ गया। इस दौरान हाथी बचाने के प्रयास में चालक ने बस सड़क से नीचे उतार दी।कुछ ढलान पर जाने के बाद बस रुक गई। इस बीच हाथी भी जंगल करी तरफ चला गया। बस में बीस यात्री सवार थे। चालक गंगाराम को बस का शीशा टूटने से हल्की चोट आई। बाद में सभी सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य को भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर सोर्स-बनबसा समाचार

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top