National News

माता-पिता के शव के पास 40 घंटे तक बैठी रही तीन साल की बच्ची

Ad

नई दिल्ली: मोबाइल पर हुआ झगड़ा एक परिवार को उजाड़ गया। झगड़े में पति ने पहले पत्नी को मौत के घाट उतारा और फिर अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली।  पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद भी फंदे से झूल गया। इसके बाद जो हुआ उसने हर किसी के रोंगते खड़े कर दिए।  मां-बाप की मृत्यु के बाद तीन साल की बच्ची उनके शव के पास 40 घंटे तक  घर में अकेली बैठी रही और किसी को वारदात का पता नहीं चला। 40 घंटे बाद मामला तब सामने आया जब बच्ची के नाना घर पर पहुंचे। खबर के अनुसार अकोले निवासी प्रकाश निवृत्ती बंदावणे (33) पत्नी चित्रा बाबू राजपूत के साथ अकोले के धुमालवाडी रोड पर सार्थक बंगले में रहते थे। घटना वाली रात पति – पत्नी में मोबाइल को लेकर सुबह झगड़ा हुआ था। शाम को प्रकाश के घर पहुंचने पर दोनों फिर लड़ने लगे। झगड़े ने कुछ ही देर में विक्राल रूप ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस जांच में पता चला कि पहले तो प्रकाश ने चित्रा का  गला दबाकर हत्या की फिर खुदकुशी कर ली। दोनों जब झगड़ रहे थे तब घर में उनकी बेटी भी थी। मां-बाप की लाशों के पास करीब 40 घंटे बच्ची बैठी रही और घर में जो खाना पड़ा था उसी को खाती रही। घटना के काफी देर बाद जब बच्ची के नाना घर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ।

दरअसल घटना वाले दिन सुबह जब प्रकाश काम पर गया था तो वे घर को बाहर से ताला लगा गया था। शाम को भी वे खिड़की से घर में दाखिल हुआ था। ताला लगा होने के कारण बच्ची घर से बाहर भी नहीं जा सकती थी।

न्यूज सोर्स-palpalindia.com

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top