Uttarakhand News

उत्तराखंड बोर्ड के नतीजे घोषित, लड़कियां फिर लड़कों से आगे रहीं

Ad

Uttarakhand: Uttarakhand Board: Uttarakhand Board result: उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे अभी अभी घोषित कर दिए गए हैं। नतीजे देखने के लिए आप www.uaresults.nic.in और ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं।इंटरमीडिएट की बात करें तो इस बार भी बालिकाएं बालकों से आगे रहीं। बालकों का पासिंग परसेंटेज 78.1 97 प्रतिशत रहा तो वहीं बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 85.96 फ़ीसदी रहा। जबकि हाई स्कूल में बालकों का पासिंग परसेंटेज 85.59 प्रतिशत रहा तो वही बालिकाओं का पासिंग परसेंटेज 92. 54% रहा। इंटर में 82.63 प्रतिशत छात्र पास हुए तो वहीं हाईस्कूल में 89.14 बच्चे उत्तीर्ण हुए। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हो गया है। इसके साथ ही सुधार परीक्षा (द्वितीय) 2023 का परिणाम भी घोषित किया है । शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने पूर्वाह्न 11.30 बजे परीक्षाफल की घोषणा की।

ADVERTISEMENTS Ad

क्या कहता है इतिहास ( Uttarakhand Board Exam Results 2024)

उत्तराखंड बोर्ड 2024 परीक्षा में इस साल कुल 2,10,354 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 1,15,606 दसवीं के स्टूडेंट्स थे वहीं 94,748 स्टूडेंट्स 12वीं के थे। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए इस साल कुल 1228 एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे।वहीं बात करें साल 2023 की तो उत्तराखंड बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पिछले साल कुल 1,32,115 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। तो वहीं 12वीं की परीक्षा में शामिल कुल स्टूडेंट्स की संख्या 1,27,324 थी। 2023 में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम 25 मई को घोषित किया गया था. 10वीं की परीक्षा में 85.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। जबकि 12वीं के स्टूडेंट्स का पासिंग परसेंटेज 85.58 था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top