Uttarakhand News

उत्तराखंड के यात्रियों को दिवाली तोहफा,दिल्ली से 125 रोडवेज बसों का संचालन शुरू

Ad

हल्द्वानी: दीपावली का त्योहार एक ऐसा त्योहार है जो सबको जोड़ कर रखता है। घर से दूर रह रहे लोग व घर के युवा वापिस घरों को लौटते हैं। अनलॉक के नियम लागू होने के बाद भी लोगों के मन में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने को ले कर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। खास कर दिल्ली के लोग दिल्ली के रोडवेजों से कम बसें चलने की वजह से काफी प्रभावित हो रहे थे। मगर अब दिल्ली से अन्य राज्यों में जाना फिर से आसान हो जाएगा। रोडवेज बसों के संचालन पर आई दिल्ली सरकार की नई अपडेट यात्रियों को राहत देने वाली है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल अब आनंद विहार दिल्ली बस अड्डे से पूर्व की तरह 100 फीसदी अंतरराज्जीय बसें चलने लगेंगी। सरकार ने इस बारे में अनुमति दे दी है। बस अड्डों में बसों के संचालन की व्यवस्था संभाल रहे दिल्ली परिवहन अवसंरचना विकास निगम (डीटीडीआइसी) के अधिकारी ने बताया कि सरकार की ओर से आदेश मिलते ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सड़क परिवहन निगम को इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: पुराने मोड में नजर आए कुंभ मेलाधिकारी IAS दीपक रावत,काम में देरी को लेकर लगाई फटकार

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: प्राइवेट स्कूलों का फैसला,एक बैंच पर एक बच्चा बैठेगा,50 प्रतिशत ही स्कूल आएंगे

कोरोना काल के आने से पहले आनंद विहार आइएसबीटी (ISBT) से उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के लिये लगभग 1210 बसों का संचालन हुआ करता था। लॉकडाउन लागू होने पर मार्च के अंत में इन बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। सात महीने के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली सरकार ने तीन नवंबर से 50 फीसद अंतरराज्यीय बसों को परिचालन एक बार फिर से शुरू किया था। जिसके तहत यहां से 605 अंतरराज्यीय बसें फिलहाल चलाई जा रही थीं।

मगर अब दीपावली के मद्देनज़र यात्रियों की परेशानी को समझते हुए दिल्ली सरकार ने सौ फीसदी बसों को चलाने के निर्देश दे दिये हैं। इस आदेश के तहत आनंद विहार बस अड्डे से उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की 1005, उत्तराखंड सड़क परिवहन निगम की 125 और उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर की 80 बसें चलने लगेंगी। यह संचालन 15 नवंबर से लागू हो जाएगा, जिसके कारण दिल्ली से उत्तराखंड को आने वाले यात्रियों को खासा राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: दुनिया के 5वें सबसे बड़े रोपवे का निर्माण उत्तराखंड में होगा,300 करोड़ का होगा खर्चा

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा के पूर्व CDO आईएएस मनुज गोयल को बनाया गया रुद्रप्रयाग का जिलाधिकारी

इसके अलावा यात्रियों के बस में खड़े हो कर सफर करने पर भी निगम ने रोक लगा दी है। नए आदेशों के अनुसार बसों में यात्रीगण खड़े हो कर सफर नहीं कर सकेंगे और बसों में जितनी सीटें होंगी, उतनी ही सवारियों को बैठाने की अनुमति बस चालकों को मिलेगी।

साथ ही साथ बसों का सारा संचालन कोविड के नियमों के तहत ही किया जाएगा। बसों में पूर्ण रूप से सैनिटाइज़ेशन होगा और यात्रियों के बस में बैठने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: बुरी खबर: उत्तराखंड के राकेश डोभाल LOC में शहीद, घर पर चल रही थी दिवाली की तैयारी

यह भी पढ़ें: बस स्टेशन हुए पैक,सीटों के लिए मारामारी,उत्तराखंड रोडवेज की रोजाना कमाई एक करोड़

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top