Uttarakhand News

हरिद्वार से ऋषिकेश में भीषण हादसा, पेड़ से कार टकराई,दो की मौत तीन सीरियस

Ad

ऋषिकेश: इन दिनों सड़क दुर्घटना के मामले लगातार प्रकाश में आ रहे है। वहीं मंगलवार को भी हरिद्वार से एक मामला सामने आया है जहां हरिद्वार से ऋषिकेश आ रही एक कार पहले खंभे से टकराई जिसके बाद फिर पेड़ से जा पड़ी। इस दौरान हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:छात्रवृति परीक्षा में दो छात्राओं के एक ही रोल नंबर,विभाग की लापरवाही,परीक्षा नहीं दे पाई अपूर्वा

यह भी पढ़े:तबादला:देहरादून की जनता का दिल जीतकर राजधानी से विदा हुए SSP अरुण मोहन जोशी

जानकारी के अनुसार यह घटना यामपुर बाईपास मार्ग मनसा देवी के पास का है। जहां मंगलवार सुबह पुलिस कंट्रोल ऋषिकेश ने मनसा देवी के पास एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर आसपास के लोग खड़े थे। बताया गया कि कार एक खंभे से टकराकर उसके बाद एक पेड़ से टकरा गई। गाड़ी काफी तेज स्पीड में थी। जानकारी के अनुसार कार में पांच सवार लोग थे।

तीन लोगों की हालत बहुत गंभीर थी। आगे बैठे दो लोगों को हल्की-फुल्की चोटें आई थी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि इस दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे अमित निवासी गणेशपुर रुड़की जनपद हरिद्वार, अवधेश पटेल निवासी सीबीआरआई रुड़की जनपद हरिद्वार की मौत हो गई। जबकि एम्स ऋषिकेश में भर्ती सोनू निवासी मोहनपुरा रुड़की जनपद हरिद्वार की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन का बड़ा बयान, भारत ने स्वदेशी वैक्सीन तैयार कर ली है

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:जो सरकारी स्कूलों में नहीं होगा वो प्राइवेट में हो सकता है, विभाग ने दी है छूट

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top