Dehradun News

उत्तराखंड में पंडित की चोटी काटे जाने पर हुआ बवाल, नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तराखंड में पंडित की चोटी काटे जाने पर हुआ बवाल, नाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Ad

देहरादून: राजधानी में एक नाई द्वारा पंडित के बाल काटते समय उसकी चोटी काट देने का मामला सामने आया है। पंडित को घर जाने के बाद इस बात का पता चला। इसके बाद उसने फौरन नाई की दुकान पर जाकर हल्ला कर दिया। नाई द्वारा माफी मांगने के बाद भी पंडित ने अब पुलिस में केस दर्ज करा दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष ने इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवादा में स्थित भावेश जेंट्स पार्लर में पंडित शिवानंद कोटनाला निवासी नवादा चौक रविवार को यहां बाल कटाने आए थे।

बाल कटवाने के बाद भावेश ने उनके बालों में मेहंदी लगाई। जिसके बाद पंडित शिवानंद अपने घर आ गए। कुछ घंटों बाद नहाने जाते वक्त उन्हें जब पता चला कि उनकी चोटी भी नाई द्वारा काट दी गई है तो वह आग बबूला हो गए।

इसके बाद उन्होंने सैलून जाकर इस बात का विरोध किया। जानकारी के अनुसार भावेश ने माफी भी मांगी। इधर पंडित ने भावेश के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।

नाई के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो गया है। थानाध्यक्ष के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top