Uttarakhand News

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में एक और एंट्री,ओवैसी ने कर दिया चुनाव लड़ने का ऐलान

उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में एक और एंट्री,ओवैसी ने कर दिया चुनाव लड़ने का ऐलान
Ad

देहरादून: प्रदेश में चुनावी हवाएं धीरे धीरे तेज हो रही हैं। गर्मी को बढ़ाने अब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी विधानसभा चुनावों में कूदने का मन बना चुकी है। जी हां, ओवैसी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 22 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड की राजनीति में आए दिन कुछ ना कुछ हलचल मची रहती है। एक बार फिर एक नया मोड़ सामने आ गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के काउंटडाउन के बीद असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने बड़ा ऐलान किया है।

AIMIM ने उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी चुनाव लड़ने का बिगुल बजा दिया है। उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस, उक्रांद, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के बाद अब ओवैसी की पार्टी का चुनावी मैदान में उतरना राजनीति में आने वाले तूफान की तरफ साफ इशारा करता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में PCS के 224 पदों पर निकली भर्ती, 30 अगस्त है लास्ट डेट

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर की महिलाओं को मंडुए के बिस्कुट ने दी पहचान,PM मोदी फोन पर जानेंगे लाखों के टर्नओवर का राज

चूंकि ओवैसी की पार्टी की अल्पसंख्यक वोटरों में अच्छी पहुंच मानी जाती है और उत्तराखंड के कई जिलों में अल्पसंख्यक वोटरों की अच्छी खासी तादाद है। इसलिए ओवैसी भी चांस लेने के लिए मैदान में उतर गए हैं। दिलचस्प ये रहने वाला है कि प्रदेश के अल्पसंख्यक वोटर किस पार्टी को चुनते हैं। क्योंकि इसपर भी काफी कुछ टिका होगा।

पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ नय्यर काज़मी के मुताबिक आने वाले दिनों में असदुद्दीन ओवैसी उत्तराखंड आकर विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही जनता को ठगा है। हमारी कोशिश 22 सीटों पर जीत हासिल कर जनता के भरोसे पर खरे उतरने की रहेगी।

यह भी पढ़ें: वायरल हुआ “प्यारी पहाड़न रेस्त्रां”…संचालिका प्रीति को आया PMO से कॉल

यह भी पढ़ें: कमाल का ऑफर,नीरज या वंदना है आपका नाम तो फ्री में कर सकेंगे चंडी देवी मंदिर के लिए रोपवे का सफर

यह भी पढ़ें: टैक्सी से लेकर ई-रिक्शा तक के चालकों को प्रतिमाह दो-दो हजार रुपए देगी उत्तराखंड सरकार

यह भी पढ़ें: नैनीताल SSP के ऑफिस में तैनात सिपाही ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी ने बचाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top