Nainital-Haldwani News

नैनीताल: बाहर जाकर जन्मदिन मनाने की जिद ने ले ली दो दोस्तों की जान

नैनीताल: बाहर जाकर जन्मदिन मनाने की जिद ने ले ली दो दोस्तों की जान
Ad

रामनगर: जन्मदिन के जश्न में शरीक होने आए दोस्तों को क्या पता था कि ये सेलेब्रेशन उनके लिए जिंदगी भर का दुख बन जाएगा। महेंद्र अपने ही जन्मदिन पर अपने एक दोस्त के साथ नदी में बह गया। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से दोनों के शव खोजे गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल गुरुवार को पीरूमदारा गांव निवासी महेंद्र का जन्मदिन था। अपने दोस्तों के साथ उसने बाहर घूमने जाने का प्लान बनाया। घर पर रामनगर कोसी बैराज जाने का बोल कर गए युवक बाइकों से सीधे ओखलढूंगा घूमने निकल गए।

मजे मजे में घर से 37 किमी दूर पहुंचे युवकों ने ओखलढूंगा में कोसी नदी में उतरने का मन बनाया। नदी में उतरते ही वह हुआ जिसका डर था। महेंद्र व सुमित पानी के तेज बहाव में खुद को संभाल नहीं पाए और बहाव के साथ बहते चले गए।

यह भी पढ़ें: JCP चलाएगी भ्रष्टचारियों पर JCB,भावना पांडे ने हल्द्वानी से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

यह भी पढ़ें: चुनिंदा ढाबों पर ही रुकेंगी दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें,वरना चालक और परिचालक पर लगेगा जुर्माना

मौके पर मौजूद बाकी दोस्तों के हाथ पांव फूल गए, उन्हें कुछ समझ नहीं आया। मदद की गुहार भी कुछ काम नहीं आई। ग्रामीणों को पता लगा तो घर पर जानकारी दी गई। घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों युवकों के शव तीन किलोमीटर दूर अल्मोड़ा जिले से बरामद हुए।

ओखलढूंगा के सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत चौरसिया के मुताबिक युवकों को गांव के ग्रामीणों ने जाते समय टोका था। कहा था कि नदी की ओर मत जाना। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। ग्रामीणों की बातों को अनदेखा कर नदी की ओर गए युवकों में से दो युवक हादसे का शिकार हो गए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कैंसर से भी गंभीर बीमारी से जूझ रही है 7 महीने की मासूम अक्षिता,आइए मिलकर करें मदद

यह भी पढ़ें: पूर्व CM हरीश रावत को ट्विटर ने किया ब्लॉक,बोले मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है

यह भी पढ़ें: मुंबई और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू, दो घंटे में पूरा होगा सफर, पूरी खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें: इसे कहते हैं सफलता, भारत ने चांद पर भी ढूंढ निकाला पानी, देहरादून में विश्लेषण जारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top