Dehradun News

उत्तराखंड: पुल टूटने से एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां गिरीं, देहरादून से ऋषिकेश का संपर्क टूटा

Ad

देहरादून: राज्य में बारिश लगातार नुकसान पहुंचा रही है। भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों में बादल फटने के भी मामले सामने आए हैं। शुक्रवार को उस वक्त सनसनी मच गई जब देहरादून-ऋषिकेश मार्ग पर रानीपोखरी पुल टूट गया। दोनों शहरों को जोड़ने वाला ये पुल बेहद अहम माना जाता है। इस दौरान पुल से गुजर रहे करीब एक दर्जन वाहन नीचे गिर गए, जिसमें दो लोडर भी हैं। कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुल गिरने की सूचना मिलने के बाद पुलिस, SDRF और गहरी गोताखोरी टीम राहत बचाव  के लिए मौके पर पहुंची।

ADVERTISEMENTS Ad

एक घायल को अभी इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है। पुल के टूट जाने के बाद देहरादून और ऋषिकेश का संपर्क टूट गया है। देहरादून से ऋषिकेश जा रहे वाहनों को नेपाली फार्म की ओर डायवर्ट करके ऋषिकेश भेजा जा रहा है। सोशल मीडिया पर पुल के टूटने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुल से वाहन भी गुजर रहे थे, गनीमत नहीं कि नदी में पानी का बहाव तेज नहीं था। पुल टूटने के बाद इसके निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक पाठक ने लिखा कि

आमजन की जान को खिलौना समझने वाले सभी दोषी व्यक्तियों की संपत्ति कुर्क करके आजीवन कारावास की सजा देनी चाहिए😡#डोईवाला रानीपोखरी का #पुल चढ़ा विकास की भेंट भगवान मौजूदा व्यक्तियों की जान की रक्षा करें यदियह #विकास है तो #विनाश कैसा होगा ?

उत्तराखंड में दो दिन पूर्व विभाग ने आने वालों दिनों में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य में येलो अलर्ट भी जारी किया हुआ है। कुमाऊं और गढ़वाल में भूस्खलन लगातार हो रहा है। कई मार्ग बंद है और मार्ग को डायवर्ट किया गया है। इस वजह से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top