Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कालाढूंगी में सड़कों की घटिया क्वालिटी पर बिफर पड़े कैबिनेट मंत्री, रुकवाया ठेकेदारों का भुगतान

हल्द्वानी कालाढूंगी:सड़कों की घटिया क्वालिटी पर बिफर पड़े कैबिनेट मंत्री,रुकवाया ठेकेदारों का भुगतान
Ad

कालाढूंगी: प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अपने क्षेत्र में लौटकर चार सड़कों को खुदवाकर निरीक्षण किया तो पाया कि उन्हें घटिया क्वालिटी के साथ निर्मित किया गया है। इस पर भड़के मंत्री ने पहले जांच के आदेश दिए और फिर ठेकेदारों का भुगतान रोकने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल बीते दिनों राजधानी दून में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहरी विकास मंत्री भगत मंगलवार को अपने क्षेत्र में निरीक्षण कार्यों को पूरा करने का प्लान बनाया। इसी सिलसिले में वह लोहरियासाल मल्ला, पीलीकोठी, बाराही कॉलोनी, मुदुल विहार, कृष्णा कॉलोनी, बृजवासी कॉलोनी की सड़कों के निरीक्षण पर निकले।

यह भी पढ़ें: नैनीताल जिले में जारी रहेगा कोरोना Curfew,सैलानियों के लिए विशेष नियम लागू

यह भी पढ़ें: सीएम धामी ने पूरी की जनता की अपील, अलग से बनाया स्वास्थ्य मंत्री,पूरी लिस्ट देखें

इस दौरान मंत्री बंशीधर भगत के साथ एसडीएम मनीष कुमार, लोनिवि के ईई अशोक कुमार, एई एसएस मर्तोलिया, सेवानिवृत अभियंता केसी पुनेठा भी मौजूद थे। अब जब सड़कों की क्वालिटी देखी गई तो वह बेकार निकली। कई जगह से सड़कें उखड़ रही थीं।

डामरीकरण की खराब गुणवत्ता को लेकर पहले तो कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को जमकर सुनाया। इसके बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए डामर की जांच लैब में कराने के भी निर्देश दिए। साथ ही ठेकेदार को नोटिस देने और भुगतान रोकने के निर्देश दिए।

मंत्री के निर्देश पर एसडीएम ने भी ठेकेदारों का भुगतान रोकने का आदेश जारी कर दिया है। आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने सभी ठेकेदोरों को सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द करने को भी कहा। साथ ही लोनिवि को गुणवत्ता पर नज़र रखने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक,जबरन प्रवेश करने पर 14 दिन क्वारंटीन में रहना होगा!

यह भी पढ़ें: बिना कोरोना रिपोर्ट व पंजीकरण के यात्री भरकर उत्तराखंड में आ गई निजी बस, विभाग ने सिखाया सबक

यह भी पढ़ें: घायल बच्चे के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भिजवाया अपना हेलीकॉप्टर, AIIMS में भर्ती

यह भी पढ़ें: IAS आनंद बर्द्धन बने उत्तराखंड मुख्यमंत्री धामी के अपर मुख्य सचिव

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top