Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सामने आया गलत वैक्सीन लगाने का मामला, युवक को कोवैक्सीन के बाद लगा दी कोविशील्ड

हल्द्वानी में सामने आया गलत वैक्सीन लगाने का मामला, युवक को कोवैक्सीन के बाद लगा दी कोविशील्ड
Ad

हल्द्वानी: कोरोना को हराने के लिए सबसे बड़ा हथियार टीकाकरण ही है। मगर इस टीकाकरण में भी लापरवाही नजर आ रही हैं। ताजा मामला हल्द्वानी का है। एमबीपीजी कॉलेज में लगे टीकाकरण शिविर में एक व्यक्ति को कोविशील्ड लगा दी गई जबकि लगानी कोवैक्सीन थी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी एक युवक को 28 दिन पहले कोवैक्सीन की पहली डोज लगी थी। लाजमी है कि कोवैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगने में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से करीब 28 दिनों का अंतराल रखने के निर्देश हैं।

अब उक्त युवक के पास दूसरी डोज लगवाने का मैसेज आया। जिसके बाद वह गुरुवार को दूसरी डोज लगवाने के लिए एमबीपीजी कॉलेज में स्थित टीकाकरण शिविर गया। लेकिन यहां पर बहुत बड़ी लापरवाही देखने को मिली।

युवक को कोवैक्सीन की दूसरी डोज के बजाय कोविशील्ड की दूसरी डोज लगा दी गई। युवक को पता लगा तो उसने स्टाफ से कहा मगर कोई सुनने को तैयार नहीं दिखा। इस घटनाक्रम व लापरवाही की जानकारी कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू द्वारा दी गई।

उन्होंने सीएमओ डा. भागीरथी जोशी से शिकायत करते हुए लापरवाही बरतने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल युवक में किसी तरह के साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिले हैं। अधिकारियों की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है। सीएमओ से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top