Uttarakhand News

उत्तराखंड सीएम ने पलटा ढाई महीने से हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मचारियों को हटाने का आदेश

उत्तराखंड सीएम ने पलटा ढाई महीने से हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मचारियों को हटाने का आदेश
Ad

देहरादून: राज्य के मुख्यमंत्री ने हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी हड़ताल कर रहे मनरेगा कर्मचारी को नहीं हटाया जाएगा। सीएम तीरथ सिंह रावत ने इस आदेश पर रोक लगा दी है जिसमें यह कहा गया था कि काम पर ना लौटने वाले मनरेगा कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। बता दें कि मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल के अनुसार सीएम ने किसी भी कर्मचारी को ना हटाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मनरेगा कर्मचारी लिखित में आश्वासन मांग रहे हैं। बता दें कि 79 दिनों से मनरेगा कर्मचारी हिमाचल प्रदेश की तरह ही कर्मचारियों को ग्रेड पे देने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। मनरेगा कर्मचारी संघ के अनुसार हाल में सीएम से वार्ता कर सहमति बनी लेकिन सरकार ने 29 मई को कम पर नही आए कर्मचारियों को हटाने के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें: केंद्र का प्लान,5 फीसदी से कम कोरोना केस वाले जिलों में मिलेगी राहत,उत्तराखंड के केवल 3 जिले शामिल!

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: कासनी गांव के मनीष ने फतेह की दुनिया की सबसे ऊंची चोटी, रिकॉर्ड बुक में दर्ज कराया नाम

अब मंगलवार सरकार के प्रवक्ता सुबोध उनियाल की बात मनरेगा कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से हुई है। इस मुलाकात के दौरान सीएम से फोन पर बात हुई। जिसमें मुख्यमंत्री ने एक भी मनरेगा कर्मचारी को नहीं हटाए जाने का निर्णय साफ किया। तय हुआ कि मनरेगा कर्मचारी पुरानी व्यवस्था के तहत कार्य करते रहेंगे। मनरेगा कर्मचारियों के लिए एनजीओ प्रणाली लागू नहीं होगी।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुसार एक भी मनरेगा कर्मचारी नहीं हटाया जाएगा। उनकी मांगों पर सरकार सहानुभूति पूर्वक विचार करेगी। इधर मनरेगा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर मणि सेमवाल ने सरकार के रुख को सकारात्मक बताया और कहा कि लिखित आदेश मिलने के बाद ही हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया जाएगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: यात्री ध्यान दें , हल्द्वानी आने से पहले कोरोना Curfew की SOP जरूर पढ़ें

यह भी पढ़ें: ब्रेकिंग न्यूज: CBSE इंटर परीक्षा को केंद्र सरकार ने किया रद्द

यह भी पढ़ें: नैनीताल: मुख्यमंत्री की योजना का लें लाभ,25 लाख तक लोन लेकर स्टार्टअप शुरू करें आप,करें आवेदन

यह भी पढ़ें: मॉनसून की तैयारी में जुटी उत्तराखंड सरकार,कुमाऊं और गढ़वाल में होगी हेलीकॉप्टर की तैनाती

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top