Nainital-Haldwani News

वाह रे प्यार,बिल्ली के लिए बेंगलुरु से नैनीताल पहुंचा कपल,खर्च हुए ढाई लाख रुपए

Ad

हल्द्वानी: जानवरों की सुरक्षा को लेकर लोग चिंतित रहते हैं। कई लोग उन्हें घर पर रखना चाहते हैं लेकिन व्यस्त रहने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाते हैं। कुछ लोगों के पास पालतु जानवर होते हैं। कई लोग अपने पालतू जानवर को परिवार का सदस्य ही मानते हैं और इसे ही प्यार कहा जाता है। कुत्ता और बिल्ली को लेकर लोगों की दिवानगी किसी से छिपी नहीं है। इसी से जुड़ा एक मामला नैनीताल जिले में सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बेंगलुरु से नैनीताल घूमने आए एक कपल की बिल्ली यही खो गई थी। उन्होंने उसे काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिली तो सैलानियों को वापस जाना पड़ा। उनके बेंगलुरु पहुंचने के कुछ दिन बाद बिल्ली के मिलने की जानकारी उन्हें हुई तो वह वापस नैनीताल पहुंचे। इस पूरी प्रक्रिया में उनके 2.50 लाख रुपए खर्च हो गए लेकिन उन्हें रुपयों से ज्यादा अपनी बिल्ली प्यारी थी।

खबर के मुताबिक बेंगलुरु के निवासी हर्ष कपूर अपनी पत्नी भव्या कपूर के साथ बीते साल एक अक्टबूर को तीन दिन के लिए नैनीताल पहुंचे थे। उनके साथ दो पालतू बिल्लियां, जिनका नाम लियो और कोको भी थी। वह भुजियाघाट के पास सूर्यागांव में बने एक रिजॉर्ट में रुके थे। इस दौरान उनकी एक बिल्ली लियो जंगल में खो गई। कपल ने उसकी खोज के लिए अपनी छुट्टियां भी बढ़ा दी थी। उन्होंने बिल्ली को खोजने वाले को पांच हजार रुपए इनाम का भी ऐलान किया ।

गांव वालों ने भी बिल्ली को खोजने में उनकी मदद की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद वह 10 अक्टूबर को बेंगलुरु लौट गए। बेंगलुरु पहुंचने के बाद भी बिल्ली की जानकारी के लिए रिजॉर्च संचालन के टच में रहे और 21 जनवरी को उन्हें बिल्ली के मिलने की जानकारी मिली। बिल्ली किसी ग्रामीण को जंगल में दिखी थी।

इसके बाद हवाई टिकट बुक कर दोनों 25 जनवरी को दोबारा नैनीताल जिले में पहुंचे। यहां दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें आखिरकार 26 जनवरी की रात उनकी बिल्ली लियो जंगल से लगे एक खंडर में तब्दील हो चुके मकान में मिली। कपल लियो से मिलकर काफी खुश है। उन्होंने कहा कि दोनों बिल्लियों का जन्म उनके घर पर ही हुआ है, इसलिए वह उनके काफी करीब है। बताया जा रहा है कि बिल्ली को खोजने में उनके तकरीब ढाई लाख रुपये खर्च हो गए हैं। फ्लाइट, टैक्सी, होटल और खाने-पीने का खर्चा शामिल है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top