Sports News

रणजी ट्रॉफी की तरह हल्द्वानी के दीक्षांशु नेगी ने T-20 टूर्नामेंट में शानदार फिफ्टी से की शुरुआत

Ad

हल्द्वानी: सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में उत्तराखंड क्रिकेट टीम का आगाज कुछ अच्छा नहीं रहा। पहले मैच में उत्तराखंड को क्रुनाल पांड्या की बडौदा ने 5 रनों से हराया। इस मैच हार के बाद कुछ सकारात्मक पहलू उत्तराखंड के लिए सामने आए हैं। सबसे पहले पिछले सीजन उत्तराखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दीक्षांशु नेगी ने एक बार फिर भरोसा दिखाया है कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल हर परिस्थिति में करेंगे। टी-20 स्पेशिलिस्ट के रूप में दीक्षांशु की पहचान भी है।

ADVERTISEMENTS Ad

देश की विख्यात क्रिकेट लीग में शुमार केपीएल का भी वह हिस्सा रहे हैं और करीब 5 सीजन वहां पर खेलें। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के लिए साल 2019-2020 सीजन में डेब्यू किया। पिछले सीजन में उन्होंने रणजी ट्रॉफी में तीन अर्धशतक के साथ टीम की ओर से सबसे ज्यादा 450 रन बनाए और 9 विकेट भी अपने नाम किए थे।

पिछले सत्र के रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट की तरह दीक्षांशु नेगी ने फिफ्टी के साथ अपने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी सीजन की शुरुआत की। बडौदा के खिलाफ उन्होंने 57 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके व एक छक्का जड़ा। लिस्ट ए करियर में दीक्षांशु का यह पहला अर्धशतक रहा। बात पिछले साल की करें तो उत्तराखंड ने रणजी ट्रॉफी सीजन का आगाज जम्मू कश्मीर के खिलाफ किया था। टीम को हार का सामना करना पड़ा था। रणजी ट्रॉफी में अपने डेब्यू कर रहे नेगी ने दूसरी पारी में नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी। दोनों पारियों में वह नाबाद रहे थे।

बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पहले मैच में बडौदा ने उत्तराखंड को 169 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उत्तराखंड 163 रन ही बना पाया। बडौदा के लिए कप्तान कुणाल पांड्या ने 42 गेंदों में पांच चौके व पांच छक्के की मदद से 76 व एसके पटेल ने 30 गेंदों में 41 रन की पारी खेलकर वडोदरा को 20 ओवर में सात विकेट पर 168 रन तक पहुंचाया था।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बर्ड फ्लू की गाइडलाइन जारी, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को दिए निर्देश

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की बहादुर बेटी, बच्चे का अपहरण कर रहे बदमाशों से भिड़ गई 10 साल की अग्रिमा

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड वैक्सीनेशन के लिए तैयार, राज्य भर में बनाए गए हैं 400 बूथ, हल्द्वानी भी लिस्ट में शामिल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचने वाली पर्यटक इलेक्ट्रिक कार से कर सकेंगे मगरमच्छों का दीदार,सफारी होगी शुरू

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर पुलिस कार्यालय से कोविड-19 का डाटा चोरी,महकमे में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें: रामनगर में संदिग्ध परिस्थिति में महिला को लगी गोली,हल्द्वानी से मुरादाबाद रेफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top