Dehradun News

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नया ऑफिस खुला तो सियासी गलियारे में शुरू हुई चर्चा

Ad

देहरादून: राजनीति में उतार चढ़ाव होते रहते हैं। प्रदेश की राजनीति में भी कुछ समय पहले बड़ा नेतृत्व परिवर्तन देखने को मिला। लिहाजा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भले ही सीएम आवास से बाहर आ गए हों मगर चर्चाओं के घर में अभी भी उनका नाम बोल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

त्रिवेंद्र सिंह रावत सीएम पद को त्यागने के बाद से ही कुछ जुदा जुदा से नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि एक तरफ तीरथ सरकार उनके फैसलों को स्थगित कर रही है या उनमें तब्दीली कर रही है। वहीं दूसरी तरफ खुद त्रिवेंद्र रावत अपने फैसलों की पैरवी करते दिखाई दे रहे हैं।

पैरवी तक ठीक है, मगर त्रिवेंद्र सिंह रावत के एक नए कदम से अंदेशा अलग तरह का ही लगाया जा रहा है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्रिवेंद्र सिंह रावत देहरादून में अपना कार्यालय खोलने जा रहे हैं। जो कि शहर की नेहरू कॉलोनी में खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नहीं रुक रही कोरोना वायरस की रफ्तार, जानें अपने जिले का हाल

यह भी पढ़ें: शादी में केवल 200 लोगों को मिलेगी एंट्री,उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन

इसी बात को लेकर पूर्व सीएम काफी चर्चाओं में हैं। अब देखा जाए तो कार्यालय खोलना कोई चौंकाने वाली बात तो है नहीं। क्योंकि राजनीति कर रहे हर नेता का अपना कार्यालय होना लाजमी है। मगर इससे जुड़ी कुछ बातें हैं जो त्रिवेंद्र रावत के तल्ख तेवर को खूब उजागर कर रही हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यालय के लिए जो निमंत्रण पत्र बनाया गया है, वह खासी चर्चा बंटोर रहा है। बता दें कि इस निमंत्रण पत्र में ना तो भारतीय जनता पार्टी का चिह्न यानी कि कमल अंकित किया गया है और ना ही पार्टी के किसी नेता की फोटो को इसमें दिखाया गया है। मतलब चर्चा होना तो बनता है।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर सिडकुल की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बैठक से पहले मिले दो संक्रमित, दो दिन के लिए बंद हुआ नगर निगम

यह भी पढ़ें: नैनीताल में चौंकाने वाली चोरी, रात को पार्किंग में लगाई कार से कर दिए टायर साफ

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बैठक से पहले मिले दो संक्रमित, दो दिन के लिए बंद हुआ नगर निगम

ADVERTISEMENTS Ad
To Top