Uttar Pradesh

बेटे की पत्नी से शादी रचा कर अलग रहने लगा पिता, आरटीआई के जरिए हुआ खुलासा

Father seperated from son after marrying to his ex wife

बदायूं: यहां एक पिता ने अपने ही बेटे की पूर्व पत्नी के साथ शादी रचा ली। बेटे ने जब पिता की जांच पड़ताल हेतु आरटीआई लगाई तब दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। सच जानकर बेटे के तो होश ही उड़ गए।

दरअसल 2016 में नाबालिगों की शादी हुई जो कि छह महीने ही चल सकी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। तब युवती ने तलाक का आधार लड़के की शराब पीने की आदत को बताया था।

यह भी पढ़ें: जो एनडी तिवारी ने किया वो कोई सीएम नहीं कर सका, तीरथ सिंह रावत लिस्ट में सबसे पीछे

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी लालकुआं में 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड, हाथ पर नुकीली चीज से लिखा था N

बहरहाल अब कुछ समय से पिता द्वारा युवक को रुपए दिए जाने बंद हो गए। साथ पिता बेटे से अलग संभल में रहने लगा। बेटे ने शक के बिना पर जानकारी इक्ठ्ठी करने के लिए जिला पंचायती राज कार्यालय में एक आरटीआई दायर की।

आरटीआई में सारा खुलासा हो गया। जानकारी के अनुसार युवक के पिता ने वास्तव में उसकी पूर्व पत्नी से शादी कर ली है। ये जानकर तो युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसने बिसौली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को दोनों पक्षों को एक बैठक के लिए बुलाया गया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड से दिल्ली-हरियाणा के लिए बसों का संचालन शुरू, Online बुकिंग खोलने के निर्देश

यह भी पढ़ें: पर्यटकों से पैक हो गए नैनीताल-मसूरी, होटल व गेस्ट हाउस लगभग फुल

सर्कल अधिकारी विनय चौहान के अनुसार शिकायत को आदार बनाकर पुलिस कानून के मुताबिक कार्रवाई कर रही है। इसी बीच लड़की जो अब अपने पूर्व पति की मां है, ने उसके पास लौटने से इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ बहुत खुश है।

आपको बता दें कि पिता की उम्र 40 साल है और वह एक सफाई कर्मचारी हैं। बकौल सर्कल अधिकारी, हमें पहली शादी के कोई दस्तावेज नहीं दिए गए थे जब दोनों नाबालिग थे। अभी मामला दर्ज नहीं किया जा सकता है। दोनों पक्षों को आगे के सत्रों के लिए नोटिस मिलेगा।

यह भी पढ़ें: इतनी भी आसान नहीं मुख्यमंत्री धामी की राह, शपथ लेने से पहले ही नाराज हैं कई दिग्गज

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड के नए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे शपथ, राज्य को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री

To Top
Ad