Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में फिर बदमाशी, शोरूम में घुसकर की तोड़फोड़ और मालिक को दी जान से मारने की धमकी

Ad

हल्द्वानी: शहर में पिछले कुछ दिनों में आपराधिक गतिविधियां कुछ ज़्यादा ही सामने आ रही हैं। चोर-उचक्कों और बदमाशों की हिम्मत इतनी अधिक बढ़ चली है कि अब उन्हें किसी का भी खौफ नहीं रहा। इस बार शहर में ही स्थित कार शोरूम में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। शोरूम स्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। अब मामले की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी के हीरानगर स्थित सतीश कॉलोनी निवासी नवनीत अग्रवाल का शराब के कारोबार के साथ ही रामपुर रोड पर फोक्सवैगन कार का शोरूम भी है। कारोबारी नवनीत अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसमें उन्होंने पिता-पुत्र और छह अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है।

कारोबारी का कहना है कि बुधवार को उसके कार शोरूम में कुछ लोग घुस आए। इसमें दानीबंगर, चोरगलिया निवासी बलकार सिंह व उसका पुत्र परामजीत सिंह और 6 अज्ञात लोग शामिल थे। तहरीर में कारोबारी ने बताया कि इन लोगों ने शोरूम में घुस कर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

शोरूम स्वामी ने खुद को और अपने परिवार को जान माल का खतरा बताया है। पुलिस ने नवनीत अग्रवाल की तहरीर पर आरोपितों पर धारा 147, 427, 149 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की जांच हीरानगर चौकी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी को सोंपी गई है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी लौटे दीक्षांशु नेगी का हुआ भव्य स्वागत, IPL के लिए युवाओं ने कहा ऑल द बेस्ट

यह भी पढ़ें: बाबा हैडाखान क्रिकेट क्लब ने जमाया विंटर कप पर कब्जा, जीत में चमके प्रभाकर नैनवाल

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बाजार में मौका नहीं मिला तो मचाई श्याम मार्बल में लूट,खुलासे में सामने आई सच्चाई

यह भी पढ़ें: रंग लाई 11 साल की मेहनत, हरी सब्ज़ियां उगाकर लाखों कमा रहे हैं चंपावत के नवीन

यह भी पढ़ें: चुनाव भी लड़ा और Miss मेरठ भी रहीं, किसी से कम नहीं हैं उत्तराखंड के नए CM की पत्नी

यह भी पढ़ें: गैरसैंण मंडल पर लिए गए फैसले को पलट सकती है तीरथ सरकार,मिलने लगे हैं संकेत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top