Nainital-Haldwani News

काम पर वापिस लौटे हल्द्वानी के सफाई कर्मचारी, जनहितों में खत्म की हड़ताल

हल्द्वानी: शहर की सफाई व्यवस्था अब दोबारा पटरी पर लौटने के लिए तैयार है। ऐसा इसलिए क्योंकि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। एक हफ्ते पहले सफाई कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के विरोध में प्रदर्शन और हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने अपना आंदोलन सोमवार की दोपहर को रोक दिया।

आपको बता दें कि करीब एक हफ्ता पहले बनभूलपुरा इलाके में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ के सफाई कर्मचारी राजेश को बनभूलपुरा इलाके में तीन लोगों ने बेरहमी से पीटा था। जिसके बाद जल्दी पुलिस कार्यवाही ना होने से कर्मचारी संघ के लोग खासा आक्रोश में थे और उन्होंने नगर निगम परिसर में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान हड़ताल भी जारी कर दी थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में शर्मनाक घटना, चचेरे भाई ने किया सात साल की बहन के साथ दुष्कर्म

यह भी पढ़ें: बागेश्वर:एक माह से कमरे में बंद थे बुजुर्ग दंपति,वीडियो वायरल हुआ, दिल्ली से आकर बेटे ने बचाई जान

सोमवार की दोपहर को उत्तरांचल सरकार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर नगर निगम हल्द्वानी के मेयर डॉक्टर जोगिंदर सिंह रौतेला से बातचीत की। पदाधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के हक को छीन ना गलत बात है। अगर आगे भी ऐसा होता है तो यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संघ के कर्मचारियों का कहना है कि पुलिस मारपीट के आरोपों पर कार्यवाही करने में देरी कर रही है। इसी की वजह से आंदोलन करना पड़ा था। बहरहाल अब पुलिस ने आरोपितों पर धाराएं बढ़ा दी हैं। दूसरी तरफ सफाई काम ठप होने से शहर को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेयर ने जनहित की बात कर्मचारी संघ के सामने रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का आग्रह किया। जिस पर कर्मचारी सहमत हो गए।

दरअसल शहर की सफाई व्यवस्था पिछले 5 दिनों से बंद चल रही है। कई वार्डों के पार्षद अपनी परेशानी लेकर सोमवार को नगर आयुक्त सीएस मार्तोलिया से भी मिले थे। ज्ञापन देते हुए उन्होंने कहा कि किसी की व्यक्तिगत लड़ाई से पूरे शहर को नुकसान झेलना पड़ रहा है। कर्मचारी से मारपीट के मामले में पुलिस अपना काम कर रही है। ऐसे में हड़ताल का कोई औचित्य नहीं बनता। फिलहाल कर्मचारी संघ के सभी सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं।

यह भी पढ़ें: केमू बस के कंडक्टर गोविंद सिंह नगरकोटी की ईमानदारी ने जीता उत्तराखंड का दिल

यह भी पढ़ें: नैनीताल पुलिस ने paytm ठग को पकड़ा, झारखंड से चला रहा था पूरा खेल

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी चोरगलिया में पकड़ा गया चलता फिरता पेट्रोल पंप, ढाई साल से चल रहा था अवैध काम

यह भी पढ़ें: पढ़ाई के साथ ऐपण कला को आगे बढ़ा रही है अल्मोड़ा की उर्वशी पांडे, CM ने भी की प्रशंसा

To Top
Ad