Bageshwar News

पढ़ाई के साथ ऐपण कला को आगे बढ़ा रही है अल्मोड़ा की उर्वशी पांडे, CM ने भी की प्रशंसा

Ad

हल्द्वानी: यह कहना गलत होगा कि आजकल की पीढ़ी अपनी लोक संस्कृति पर ध्यान नहीं दे रही है। उत्तराखंड में ऐसे कई युवा हैं जो यहां की लोक कलाओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं कौसानी की उर्वशी पांडे से।

ADVERTISEMENTS Ad

कौसानी की रहने वाली उर्वशी पांडे डीएसबी परिसर नैनीताल से बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं। वह अभी बीएससी के तृतीय वर्ष में हैं। उर्वशी पांडे ऐपण बनाने में चैंपियन हैं। वे विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुकी हैं। उर्वशी कहती हैं कि मौजूदा या आने वाली पीढ़ी, इस कला को ना भूले इसलिए हमें इसकेप्रचार प्रसार के बारे में सोच विचार करना अति आवश्यक है। उर्वशी का मानना है कि ऐपण बनाकर रोजगार का जरिया भी स्थापित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महिलाओं का हुनर, Youtube पर सीखा और एक हफ्ते में बना दी 500 LED

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में स्कूल तो खुल रहे हैं लेकिन कैसे होगी सोशल डिस्टेंसिंग,सिर दर्द बना नियम

उर्वशी पांडे फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से भी ऐपण की कलाकारी को लोगों के समक्ष रखती हैं। उन्हें कई एक आर्डर भी मिले हैं, जिन्हें पूरा करने पर उन्हें आय भी प्राप्त हुई। उर्वशी पांडे का ऐपण बनाने का यह शौक और हुनर लोगों को भी खासा भाता है। स्थानीय लोग उर्वशी का प्रोत्साहन करने का मौका नहीं छोड़ते।

हाल ही की बात करें तो कुछ समय पहले सर्किट हाउस अल्मोड़ा में उर्वशी के द्वारा ऐपण का स्टॉल लगाया गया था। जहां पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी पहुंचे थे। बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अन्य प्रतिभाओं के साथ उर्वशी पांडे को भी सर्टिफिकेट दिया था। इसके अलावा सीएम ने उर्वशी पांडे के हुनर और उनकी सोच को सलाम करते हुए उनकी काफी तारीफ भी की थी।

उर्वशी ऐपण बनाने के अलावा पेंटिंग भी करती हैं। उर्वशी का मानना है कि आने वाली पीढ़ी को हमारा कल्चर पता होना चाहिए। बस इसी दिशा में वे काम कर रही हैं। बहरहाल उनका ज्यादा ध्यान तो पढ़ाई पर है लेकिन ऐपण बनाना उनका हुनर और शौक है, जिससे वह आगे ले जाना चाहती हैं।

साथ ही उर्वशी कहती हैं कि अगर इस दिशा में हम काम करते हैं तो नई पीढ़ी को संस्कृति से जुड़े रखने के साथ-साथ रोजगार के मौके भी उत्पन्न हो सकते हैं। वाकई में उत्तराखंड के युवा ना सिर्फ हुनरमंद है बल्कि उनकी सोच भी काबिले तारीफ है।

यह भी पढ़ें: केंद्र से मिली 72 किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी,कम होगी चमोली और पिथौरागढ़ की दूरी

यह भी पढ़ें: कम उम्र में उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला का कमाल,विश्व की टॉप-10 सुपर मॉडल की सूची में शामिल

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड पहुंचने वाले सैलानियों को बस में मिलेगा फाइव स्टार होटल का आनंद

यह भी पढ़ें: दिल्ली पोस्टल सर्किल में कुल 233 पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top