Bageshwar News

केमू बस के कंडक्टर गोविंद सिंह नगरकोटी की ईमानदारी ने जीता उत्तराखंड का दिल

Ad

बागेश्वर: ईमानदारी अभी जिंदा है, इसकी मिसाल पेश की है केमएयू बस के कंडक्टर ने। बता दें केमएयू बस के कंडक्टर को बस की सफाई के दौरान बस में एक पैसों से भरा पर्स मिला। यह देख बस कंडक्टर ने इस संबंध में यात्रियों से पूछताछ की, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह कोतवाली पहुंच गए और पैसों से भरे पर्स को जमा करवा दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं पुलिस पर्स मालिक की तलाश में है। कोतवाल डीआर वर्मा ने कहा कि धनराशि सुरक्षित रखी गई है और पहचान बताने वाले को वापस की जाएगी। उन्होंने बस कंडक्टर की ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभी भी ईमानदारी और ईमानदार लोग हैं।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में महिलाओं का हुनर, Youtube पर सीखा और एक हफ्ते में बना दी 500 LED

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में स्कूल तो खुल रहे हैं लेकिन कैसे होगी सोशल डिस्टेंसिंग,सिर दर्द बना नियम

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी से बस संख्या यूके04-पीए-0143 बस बागेश्वर पहुंची। जिसके बाद बस से सभी यात्री उतरे तो केमएयू की बस स्टैंड पर खड़ी कर दी गई। बस खड़ी कर जब कांडा तहसील के खातीगांव निवासी गोविंद सिंह नगरकोटी पुत्र पूरन सिंह नगरकोटी ने बस की सफाई करनी शुरू की तो उन्हें बस में एक पर्स मिला। इस पर्स में करीब 1,600 रुपये नकदी थी।

इस दौरान गोविंद ने मौजूद कई यात्रियों से पर्स के संबंध में पूछा, लेकिन उनको कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पर्स से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद वह पर्स लेकर कोतवाली पहुंच गए, उन्होने इसकी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस को पर्स जमा करा दिया। उन्होंने बताया कि जिस यात्री की यह धनराशि है वह पहचान बताकर इसे ले जा सकता है।

यह भी पढ़े:केंद्र से मिली 72 किलोमीटर सड़क निर्माण की मंजूरी,कम होगी चमोली और पिथौरागढ़ की दूरी

यह भी पढ़े:कम उम्र में उत्तराखंड की उर्वशी रौतेला का कमाल,विश्व की टॉप-10 सुपर मॉडल की सूची में शामिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top