Nainital-Haldwani News

टायरों की कमी होने की वजह से हल्द्वानी से चलने वाली कई रोडवेज बसें हुई निरस्त

Ad

हल्द्वानी: पर्वतीय क्षेत्रों के लिए चलने वाली करीब एक दर्जन बसों का संचालन केवल इस वजह से निरस्त करना पड़ा क्योंकि विभाग के पास टायरों की कमी है। टायरों की कमी के वजह से परिवहन निगम को नुकसान का भी सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंगलवार को गंगोलीहाट,पिथौरागढ़, जोरासी, जंगलिया गांव आदि के लिए जाने वाली बसों के संचालन को बंद करना पड़ा इसके अलावा नैनीताल को जाने वाली बसों की संख्या भी कम हो गई जबकि टनकपुर के लिए भी बस सेवा को रोका गया। हल्द्वानी से दिल्ली के लिए चलने वाली बसों के रूट पर भी बसों के फेरे कम किए गए। बसों के निरस्त होने और फेरे कम होने की वजह से हल्द्वानी डिपो को करीब ₹50000 प्रतिदिन का नुकसान हो रहा है। इसके साथ ही यात्री को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें निजी वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है जो बहुत खर्चीली होती है। बसों के संचालन ना होने की वजह से उन्हें डिपो में खड़ा करना पड़ रहा है।

परिवहन निगम ने घाटे से उभरने के लिए 600 नए टायरों के लिए कंपनी से अनुबंध किया है माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक कंपनी द्वारा विभाग को टायर मिल जाएंगे जिसके बाद पहले की तरह बसों का संचालन हो पाएगा वैसे पिछले 1 महीने से विभाग कंपनी से टायर मिलने का इंतजार कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top