Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: शादी की शॉपिंग के लिए बरेली जा रहे तीन लोगों की कार का एक्सीडेंट, पुलिस ने बचाई जान

Ad

हल्द्वानी: शादी की शॉपिंग करने के लिए हल्द्वानी से बरेली जा रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की जान बाल बाल बच गई। दरअसल हल्दुचौड़ से लालकुआं के बीच में एक सड़क हादसा हुआ। हल्द्वानी से बरेली जा रही एक कार डंपर से टकराकर खंती में पलट गई। वो तो गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग पुलिस वाहन में तैनात पुलिसकर्मियों की मदद से कार में बैठी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक कालाढूंगी निवासी गुरमीत पुत्र बलबीर सिंह, हरमीत कौर पुत्री सत्येंद्र सिंह और गरिमा पुत्री हीरा सिंह शादी की शॉपिंग के लिए बरेली जा रहे थे। कार चालक युवक की छोटी बहन की शादी थी शादी की शॉपिंग के लिए युवक-यवती और उनकी भाभी शॉपिंग के लिए बरेली के लिए निकले ही थे कि बीच में हादसा हो गया। दरअसल हल्दुचौर से लालकुआं के बीच हाईवे पर इंडियन ऑयल डिपो बैंड के पास मुख्य हाईवे पर उनकी कार एकदम पेड़ से टकराकर अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित होने के बाद कार खंती में पलट गई। अच्छ ये रहा कि आसपास पेट्रोलियम पुलिस वाहन 112 में तैनात आरक्षी जितेंद्र सिंह और आरक्षित अरुण मेहता ने तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में बैठे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। इस तरह से सवारियों की जान बचाई। बताया जा रहा है कि चालक और चालक के बगल में बैठे युवक ने सीट बेल्ट लगाई थी जिस वजह से उनकी जान बच गई।

बता दें कि पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। हालांकि डंपर चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई भी जान हानि नहीं हुई है। इसलिए लोग पुलिस की प्रशंसा कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देवदूत बनकर कार सवारों को सकुशल बाहर निकाला।एसएसपी पंकज भट्ट ने दुर्घटना में स्थानीय व्यक्तियों के द्वारा मदद किए जाने पर उन्हें प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top