Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: बैंक के बाहर बुज़ुर्ग की जेब साफ, मदद के बहाने पार किए 49 हज़ार रुपए

Ad

हल्द्वानी: शहर में चोरों का कद आसमान छू रहा है। इनकी हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि ये आए दिन, भरी भीड़ के बीच, दिन दहाड़े लोगों के जेब काट रहे हैं तथा भोले भाले लोगों को लूट का निशाना बना रहे हैं। एक बार फिर से शहर के एक बैंक के बाहर उचक्के ने बुजुर्ग को 49 हज़ार रुपए की चपत लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी स्थित मल्ला गोरखपुर के रहने वाले हम चंद्र सनवाल वन विभाग से सेवानिवृत्त हैं। सोमवार को हेम चंद्र स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पहुंच गए। जहां से उन्होंने करीब 50 हज़ार रुपए निकाल कर अपनी जेब में रख लिए। इन रुपयों में से एक हज़ार उन्होंने अलग निकाल कर रख लिए।

करीब 11 बजे वह रुपए निकाल कर बाहर आए और पैदल ही घर की तरफ बढ़ने लगे। बुजुर्ग ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि घर जाने के दौरान एक बाइक सवार आया और उन्हें धक्का मार दिया। जिस वजह से वह जमीन पर गिर गए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नहीं रुक रही कोरोना वायरस की रफ्तार, जानें अपने जिले का हाल

यह भी पढ़ें: शादी में केवल 200 लोगों को मिलेगी एंट्री,उत्तराखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन

तभी बाइक सवार उचक्के ने उठाने का बहाना करते हुए उनकी जेब से रुपए पार कर लिए। चपत का पता तब लगा जब बुजुर्ग ने अपनी जेब खंगाली। जेब खाली पाई तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने आस-पास तलाशी भी की मगर कहीं कुछ नहीं मिला।

परेशान होकर बुजुर्ग ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी है। वृद्ध की शिकायत पर कोतवाली पुलिस विवेचना में जुट गई है। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टेट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।

बता दें कि करीबन एक महीने पहले भी इसी जगह पर सेना से सेवानिवृत्त बुजुर्ग की जेब से पैसे गिरने का हवाला देकर उनके बैग से 14 हज़ार रुपए पार कर लिए थे। जिसका अबतक कुछ अता पता नहीं चल सका है। लिहाजा बुजुर्गों को चोर बढ़ चढ़ कर निशाना बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रुद्रपुर सिडकुल की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, करोड़ों के नुकसान का अनुमान

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बैठक से पहले मिले दो संक्रमित, दो दिन के लिए बंद हुआ नगर निगम

यह भी पढ़ें: नैनीताल में चौंकाने वाली चोरी, रात को पार्किंग में लगाई कार से कर दिए टायर साफ

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: बैठक से पहले मिले दो संक्रमित, दो दिन के लिए बंद हुआ नगर निगम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top