Uttarakhand News

उत्तराखंडः एक बार फिर सेल्फी के चक्कर में शख्स ने गंवाई जान,मंदाकिनी नदी में डूबा

Ad

देहरादूनः आज लोगों में सबसे ज्यादा सेल्फी का क्रेज है। सेल्फी का क्रेज और असका शौक सभी लोगों में इस कदर बढ़ चुका है कि अब सेल्फी लेना जानलेवा होता जा रहा है। आए दिन सेल्फी लेने के चक्कर से लोग अपनी जान गवां बैठ रहें हैं। जहां कुछ नया कर गुजरने की चाह रखने वाले लोग सेल्फी तो लेते हैं लेकिन उनको इसका बड़ा खामियाज़ा भूगतना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला रामबाड़ा का है।जहां केदारनाथ यात्रा पर आया प्रदीप पालीवाल सेल्फी लेते वक्त मंदाकिनी नदी में बह गया। उसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।बता दें कि 22 मई को दोपहर को प्रदीप पालीवाल (49) पुत्र रमेश पालीवाल, निवासी शाहदरा, नई दिल्ली, गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग से केदारनाथ जा रहा था। रामबाड़ा में पुल के समीप वह कैमरे से सैल्फी ले रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया, जिससे वह सीधे मंदाकिनी नदी में गिर गया। आस पास के लोगोंं ने जब यह देखा तो वे तुरंत प्रदीप की मदद के लिए गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नदी के तेज बहाव होने की वजह से वह दूर बह गया।लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। भीमबली में तैनातपुलिसने डीएम व एसपी को पूरे मामले से रूबरू करवाया। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल का कहना है कि प्रदीप की तलाश जारी है। लेकिन अभी तक सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके चलते अब ड्रोन कैमरे की मदद से खोजबीन की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top