Nainital-Haldwani News

यह रूल फॉलो करना अनिवार्य, वरना हल्द्वानी में नहीं मिलेगा पेट्रोल

Ad

हल्द्वानी: सुरक्षा को देखते हुए शहर के पेट्रोल पंप संचालकों ने बढ़ा कदम उठाया है। कोरोना से बचाव और संक्रमण को रोकने के लिए अब पेट्रोल पंप संचालकों ने पेट्रोल पंपों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। नोटिस चिस्पा दिया गया है कि जो भी व्यक्ति मास्क पहनकर नहीं आएगा, उसे पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

बता दें कि कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके, इसके लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना अनिवार्य किया है। उन्होंने अब अब हल्द्वानी के पेट्रोल पंप संचालकों का साथ मिल रहा है। इसके अलावा पेट्रोल दे रहा व्यक्ति भी ग्राहकों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करेंगे। साथ ही आरोग्य सेतु एप और लॉकडाउन के नियमों की जानकारी देंगे।

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले में बढ़ोतरी हुई है। अब तक 44 मामले सामने आ गए हैं। 22 मामले देहरादून से आए हैं और नैनीताल से 9 मामले सामने आए हैं। राज्य में 11 लोग ने इस बीमारी को मात देकर घर लौट गए हैं। उत्तराखंड में 7 ऐसे जिले भी हैं, जहां कोरोना वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है।

भारत के नए आंकड़ों पर नजर डाले तो कोरोना वायरस (COVID-19) के 17,265 मामले सामने आ गए हैं और 543 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से 2547 लोग ठीक हो गए हैं। 14,175 लोगों का इलाज जारी है। पिछले 24 घंटों में 1,553 नए मामले समाने आए हैं और 36 मौतें हुई हैं। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top