Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: नीलकंठ हॉस्पिटल में मरीजों और तीमारदारों का हंगामा,लापरवाही का आरोप

Ad

हल्द्वानी: नीलकंठ हॉस्पिटल में मरीजों और तीमारदारों का हंगामा,लापरवाही का आरोप

हल्द्वानी: नीलकंठ अस्पताल में दो दिन पहले एक बुजुर्ग की मौत हुई थी। यह मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद स्टाफ और अन्य लोगों को मिलाकर करीब डेढ़ सौ लोगों को क्वारंटाइन किया गया था लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रहे है ऐसा आरोप प्रशासन और हॉस्पिटल पर लग रहे हैं। हॉस्पिटल में क्वारंटाइन हुए लोगों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर इस मामले को रखा।

ADVERTISEMENTS Ad

मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि केवल 20 डॉक्टर्स के सैंपल लिए गए है। लोगों को अपने खाने का पैसा भी देना पड़ रहा है। इसके चलते दूर से हॉस्पिटल इलाज के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में कोरोना वायरस का भी डर है क्योकि अभी तक कोई टेस्ट नहीं लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के हेतु जो नियम बनाए गए हैं हॉस्पिटल में उनका भी पालन नहीं हो रहा है।

इस मामले पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध है, क्वारंटाइन किए सभी लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि इस दौरान पुलिस और मरीज तीमारदारों में जमकर नोंकझोंक भी हई और लोगों ने खासा हंगामा किया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top