Nainital-Haldwani News

अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में नरसिंह को हरा SRS क्रिकेट एकेडमी बनी चैंपियन

Ad

हल्द्वानी: संतराम शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अंडर-16 वर्ग में फाइनल मुकाबला नरसिंह क्रिकेट एकेडमी और एसआरएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। हाईस्कोरिंग मुकाबले में एसआरएस ने नरसिंह क्रिकेट एकेडमी को 5 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।

ADVERTISEMENTS Ad

रागवेंद्र नरसिंह क्रिकेट एकेडमी

पहले बल्लेबाजी करते हुए नरसिंह ने निर्धारित 20 ओवर में 227 रन बनाए। नरसिंह की ओर से सर्वाधिक रागवेंद्र ने 81 और दिव्यम रावत ने 75 रन बनाए। इसके अलावा प्रियांशु 15 और उदय ने 20 रनों का योगदान दिया। एसआरएस की ओर से रोहित ने गेंदबाजी में सर्वाधिक 2 विकेट अपने नाम किए।

दिव्यम रावत नरसिंह क्रिकेट एकेडमी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएस की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज सुमित मात्र 5 रन पर आउट हो गए। इसके बाद प्रदीप भोक्ती और दीपक पाल ने टीम को संकट से उभारा। प्रदीप ने एक छोर संभाल कर रखा तो दूसरी ओर दीपक पाल ने तेजतर्रार 31 रनों की पारी खेली।

दीपक पाल बल्लेबाजी के दौरान

इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 4 चौके लगाए। पाल के आउट होने के बाद प्रदीप ने टीम की नैया पार लगाने की जिम्मेदारी खुद ली और मैदान के चारों तरफ रन बनाए।

प्रदीप भोक्ती बल्लेबजी के दौरान

विशाल ने उनका अच्छा साथ दिया और 28 रन बनाए। लक्ष्य तक पहुंचने से पहले एसआरएस ने दो अन्य विकेट जरूर खोए लेकिन प्रदीप के शतक ने उनकी जीत सुनिश्चित कर दी थी।

विशाल बिष्ट शॉर्ट खेलते हुए

प्रदीप की नाबाद 130 रनों की पारी के बदौलत एसआरएस ने संतराम शर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट को अपने नाम किया। प्रदीप मैन ऑफ द मैच भी बनें।

मैन ऑफ द मैच प्रदीप भोक्ती

वहीं प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी उनके नाम रहा। टूर्नामेंट का बेस्ट गेंदबाज का अवॉर्ड कृष को मिला, वहीं बेस्ट बल्लेबाज का अवॉर्ड पारितोश राणा को मिला।

बेस्ट बॉलर कृष

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में आन्नद सिंह मेहरा ( भूतपूर्व शेरवुड स्कूल कोच) पहुंचे । इसके अलावा पूर्व क्रिकेटर विनय जोशी, महेंद्र बिष्ट, महेंद्र अधिकारी,आयोजक दिवस शर्मा , स्पोर्ट्स काउंसलर धीरेंद्र डालाकोटी और नीरज बिष्ट मौजूद रहे। 

स्पोर्ट्स काउंसलर धीरेंद्र डालाकोटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top