Nainital-Haldwani News

असलियत जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंचे कमिश्नर दीपक रावत, पिंडारी आने वालों को दिया संदेश

Ad

बागेश्वर: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत जनता के चहेते कहे जाते हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके काम करने का अंदाज बाकियों से अलग है। इस बार उन्होंने खुद पिंडारी ग्लेशियर का ट्रैक कर जमीनी जायजा लिया है और अब 26 लाख रुपए भी तमाम कार्यों के लिए जारी करवाए हैं। दरअसल चार दिवसीय पिंडारी ग्लेशियर की साहसिक यात्रा से दीपक रावत लौट आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रा के दौरान उन्होंने पिंडारी ग्लेशियर जाने वाले ट्रैक रूट और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि पिंडारी ग्लेशियर को ट्रक ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। ऐसे में कमिश्नर दीपक रावत खुद पिंडारी यात्रा पर गए थे। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। साथ ही जिला योजना से कार्यदायी संस्था लोनिवि को 26 लाख की धनराशि रूट मरम्मत को अवमुक्त की गई है।

कमिश्नर ने मार्गों के चौड़ीकरण, केएमवीएन पर्यटन आवास घरों की मरम्मत, किचन का जीर्णोद्धार, शौचालय, पानी और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि एडीबी द्वारा बनाए गए बेंचेज, कैफटेरिया, यात्रा शैड आदि वन पंचायत या किसी अन्य संस्था को हस्तांरित किए जाएंगे। कमिश्नर रावत ने पर्यटकों से ग्लेशियर को स्वच्छ और सुरक्षित रखने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top