Udham Singh Nagar News

रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार को बधाई, ओलंपिक का टिकट पाने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी बनें

रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार ने रचा इतिहास,ओलंपिक का टिकट पाने वाले पहले उत्तराखंडी
Ad

हल्द्वानी: टोक्यो खेलगांव में भारतीय तिरंगा शान से लहरा रहा है। पूरा देश बोल रहा है हम होंगे कामयाब… इस बार ओलंपिक में यंग इंडिया उतर रहा है, जो विषम परिस्थितियों में भी खुद को निखारना जानता है। उत्तराखंड के दो खिलाड़ी टोक्यो में ओलंपिक का हिस्सा होंगे। कुछ दिन पहले ही हमने आपकों हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की निवासी महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और मिड फील्डर खिलाड़ी वंदना कटारिया के बारे में बताया था, जिन्हें ओलंपिक टीम में जगह मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

वंदना के बाद पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार भी टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करेंगे। हालांकि ओलंपिक में भाग लेने वाले पहले उत्तराखंडी होंगे। मनोज सरकार तमाम प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि वंदना उत्तर प्रदेश से खेलती हैं।

मनोज सरकार को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की ओर से टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई करने का पत्र मिल गया है। नेशनल पैरालंपिक कमेटी और सेंट्रल की ओर से भी उन्हें पत्र मिलेगा। वह जल्द टोक्यो के लिए रवाना होंगे, जो 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। मनोज ने अपनी कामयाबी का श्रेय भारतीय पैरा बैडमिंटन टीम के हेड कोच गौरव खन्ना को दिया है। 

यूएस नगर जिले के रुद्रपुर इंद्रा बंगाली कॉलोनी निवासी मनोज सरकार को ओलंपिक का टिकट मिलने के बाद सभी बधाई दे रहे हैं। वह बैडमिंटन की एसएल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। मई में स्पेन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर का अंतिम मुकाबला आयोजित होना था,कोरोना वायरस के चलते भारतीय टीम इसमें भाग नहीं ले पाई लेकिन मनोज सरकार टोक्यो ओलंपिक क्वालीफाई की रेस में शामिल थे।

स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं करने पर मनोज को टिकट मिलना तय था। वह वर्ल्ड और ओलंपिक में तीसरी रैंक पर काबिज हैं। ओलंपिक का टिकट पाने के लिए मनोज ने 10 अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सात स्वर्ण, चार रजत और आठ कांस्य पदक अपने नाम किए। उन्हें साल 2018 में अजुर्न अवॉर्ड से नवाजा गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top