Election Talks

सांसद अजय भट्ट ने लालकुआं पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के लिए मांगे वोट

Ad

लालकुआं: जनपद नैनीताल की लालकुआं विधानसभा सीट इस बार चुनावों से पहले हॉट सीट बन गई है। एक तरफ पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मैदान में हैं तो दूसरी तरफ जिला पंचायत सदस्य मोहन सिंह बिष्ट चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर दोनों ही पार्टी के बागियों ने चुनावी ताल ठोक रखी है। इसी कड़ी में पार्टियों द्वारा प्रचार प्रसार जोरदार तरीके से किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

अब भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के लिए वोट मांगने खुद केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट लाल कुआं पहुंचे हैं। उन्होंने यहां जनसभा में जनसंपर्क किया। सबसे पहले अजय भट्ट ने शहीद स्मारक में शहीदों को पुष्प अर्पित किए। जिसके पश्चात उनके जनसंपर्क अभियान शुरू हुआ। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने हरीश पंवार मेमोरियल स्कूल में जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान नैनीताल सीट से सांसद अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत राज्य में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाना चाहते हैं। वे पहले भी कई जगह से हार चुके हैं। दूसरी तरफ जनता के सुख दुख के साथी मोहन बिष्ट के साथ जनता का अपार समर्थन है। बाद में अजय भट्ट ने भाजपा नेता डॉक्टर सेतिया के आवास पर प्रेस वार्ता की।

इस दौरान उन्होंने कहा की जनता कर्मठ, युवा और जोशीले प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट को चुनाव जिता कर हरीश रावत की हार का इतिहास रचेगी। बता दे कुछ दिनों पहले पैराशूट प्रत्याशी के सवाल पर हरीश रावत ने अजय भट्ट को भी बाहरी नेता बताया था इस पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि सांसद किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ सकता है लेकिन जनता चाहती है कि उसका विधायक स्थानीय हो। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद अग्रवाल को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top