Nainital-Haldwani News

पर्यटन नगरी रामनगर में पकड़ा गया गंदा काम, पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ आरोपितों को दबोचा

पर्यटन नगरी रामनगर में पकड़ा गया गंदा काम, पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ आरोपितों को दबोचा

रामनगर: अपने परिवेश के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध पर्यटन नगरी में गंदे काम का धंधा चल रहा था। जिसका पुलिस ने भंडा फोड़ कर दिया है। चोरपानी गांव में देह व्यापार के धंधे की शिकायत के बाद पुलिस ने दिमाग दिखा कर प्लान बनाया और गिरोह के संचालक-संचालिका समेत आठ लोग पुलिस गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य संचालक को गुरुवार सुबह पकड़ा गया। आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

स्थानीय पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि चोरपानी गांव स्थित पूजा सैनी के घर में अनैतिक देह व्यापार का गोरख धंधा किया जा रहा है। बता दें कि पूजा का पति हत्या के मामले में जेल में है। इधर शिकायत पर बुधवार शाम टीम तैयार की गई। बाद में ग्राहक बन कर संचालकों से दो लोगों का पांच हजार रुपये में सौदा कर पुलिस कर्मी सादी वर्दी में उक्त स्थान पर गए।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: थल सेना भर्ती का नया अपडेट, इस तारीख को होगी लिखित परीक्षा,यहां देखें सारी डिटेल्स

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: शुरू होगा 18-44 आयुवर्ग का टीकाकरण,जल्द मिलेगी 1.19 लाख खुराक

कुछ देर वहां रहने के बाद सीओ बलजीत सिंह भाकुनी के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सुधीर, कोतवाल अबुल कलाम व पुलिस टीम ने छापा मार दिया। हड़कंप की स्थिति में दरवाजे खोले गए तो दो कमरों में दो जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस वहां से चार महिलाओं व चार युवकों को पकड़ कर पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। बाद में खुलासा हुआ कि आरोपित लंबे समय से अनैतिक व्यापार का धंधा कर रहे थे।

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि संचालक लखनपुर निवासी शंकर पुत्र द्वारिकाप्रसाद, भवानीगंज निवासी गर्षित पुत्र विकास व खताड़ी निवासी मुनीष पुत्र इसरत व मोहल्ला गुलरघट्टी निवासी बादशाह इरशाद पुत्र शहादत व चार महिलाएं आरोपितों में शामिल हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल आरोपितों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: UKSSSC: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी के लिए देने होंगे कम सवालों के जवाब!फ्लोर पर उतर सकता है नया प्लान

यह भी पढ़ें: जैंती में उत्तराखंड पुलिस और युवक के बीच हुई तीखी झड़प का वीडियो वायरल,जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपित महिलाओं से पूछताछ कर अन्य शामिल लोगों के बारे में जानकारी निकाल रही है। अब तक गिरोह से जुड़ी अन्य कालगर्ल के नाम भी सामने आए हैं। उनकी डिटेल्स भी खोजी जा रही है। कोतवाल ने बताया कि सामने आए कुछ नामों के बारे में सब पता लगाया जा रहा है।

अब तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक आधे आधे के हिसाब से व्यापार की संचालिका और काल गर्ल में सौदा हो रखा था। कोतवाल अबुल कलाम के अनुसार एक व्यक्ति से ढाई हजार लेने के बाद इसमें से आधा हिस्सा काल गर्ल को दिया जाता था। बहरहाल इस धंधे की भनक चोरपानी गांव में पहले भी लगी थी। कई लोगों को संचालिका के घर में नये-नये लोगों के आने की वजह से अवैध धंधा होने का शक था। अब पुलिस की कार्यवाही में सब सामने आ गया।

यह भी पढ़ें: बधाई: बलुवाकोट गांव के वीरेन सिंह बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार,फिल्म Ice Cream में लीड रोल में दिखेंगे

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:कुडियाल गांव निवासी पूनम कुकरेती बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

To Top
Ad