National News

जरूरी सेवाओं की आड़ में प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में दिल्ली से ले जा रहे थे ,कई गिरफ्तार

जरूरी सेवाओं की आड़ में प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन में दिल्ली से ले जा रहे थे ,कई गिरफ्तार

पूरे देश में लॉकडाउन होने के बाद प्रवासी मजदूर देश के कई हिस्सों में फँस गए हैं। मज़दूर किसी भी हाल मे आपने घर जाना चाहते हैं। सरकार ने कई शहरों से श्रमिक ट्रेनें चलाई है पर यह इंतज़ाम पर्यापत साबित नहीं हो रहे है। कई मज़दूर ट्रकों में अपने घर जाने की कोशिश कर रहे हैं। ताज़ा मामला दिल्ली से सामने आया है , जब जरूरी सेवाओं की आड़ में प्रवासी मजदूरों को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के लखनऊ और आजमगढ़ ले जाने वाले एक गिरोह का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ किया। दिल्ली पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को हिरासत में भी लिया है।

पुलिस ने दो ट्रकों को पकड़ा है, यह गिरोह दिल्ली में अलग-अलग जगह पर काम करने वाले मजदूरों से 500 से 1500 रुपये लेकर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और लखनऊ ले जा रहा था। इस दौरान जब दिल्ली पुलिस ने चेकिंग की, तो इस गिरोह का पता चला। इन ट्रकों में जरूरी सेवाओं का कोई सामान नहीं था। सिर्फ प्रवासी मजदूर और उनके परिजन ट्रकों पर सवार थे।

दिल्ली पुलिस ने इन ट्रकों को दिल्ली के प्रीत विहार से देर रात चेकिंग के दौरान पकड़ा। दोनों ट्रकों मे करीब 100 से अधिक मज़दूर और उनके परिजन मिले। इन दोनों ट्रक को शकरपुर और लक्ष्मी नगर की पिकेट पर रोका गया था। ये ट्रक आजादपुर और कश्मीरी गेट इलाके से लखनऊ और आजमगढ़ के लिए लेकर निकले थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन ट्रकों को इस तरह से पैक किया गया था, जिससे यह पता लगा पाना बेहद मुश्किल था कि इनके अंदर क्या रखकर ले जाया जा रहा है।

To Top