National News

कोरोना के दौर में फिर टीवी पर लौटेगा सतयुग,सीता मैया ने दी रामायण सीरियल शुरू होने की जानकारी

हल्द्वानी: कोरोना के इस दौर में जहां लोगों की आंखों के आगे परेशानी के मंजर मंडरा रहे हैं। एक बार फिर से प्रभु राम और माता सीता राह दिखाने के लिए आ रहे हैं। जी हां, दोबारा से हम सबके फेवरेट रामायण सीरियल की शुरुआत होने जा रही है। इस बात की जानकारी खुद माता सीता का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ने दी है।

परमात्मा का काम यह नहीं होता कि वो आपकी उंगली पकड़ कर आगे चले। उनका काम यह होता है कि वह आपको एक रास्ता दिखा दें। आपको याद होगा पिछले साल लॉकडाउन में भी रामायण सीरियल टीवी पर प्रसारित किया गया था। शायद ही कोई इस बात को मानने से मना करेगा कि उस वक्त राम-सीता की कहानी ने हर किसी को काफी सकारात्मक ऊर्जा दी थी। रामानंद सागर के सीरियल रामायण ने लोगों को रास्ता दिखाया था।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दोबारा रात्रि कर्फ्यू, कंटेनमेंट जोन और लॉकडाउन तक की स्थिति बन रही है। लोग और शासन-प्रशासन डरे हुए हैं। मगर इसी बीच अच्छी खबर यह है कि 1987 में पहली बार रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ सबका पसंदीदा सीरियल रामायण एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी कर रहा है। बता दें कि पिछले साल 33 वर्ष बाद दूरदर्शन नेशनल चैनल पर रामायण को प्रसारित किया गया था। तब इसे बहुत देखा गया था।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: कमल कन्याल और अंजू तोमर को CAU देगा 51 हजार रुपए का पुरस्कार

यह भी पढ़ें: शनिवार को बंद रहेगा हल्द्वानी बाजार, नगर निगम पूरे बाजार को सैनेटाइज कराएगा

इस बात की जानकारी रामायण में सीता मैया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने सोशल मीडिया पर एस पोस्ट के द्वारा दी है। उन्होंने लिखा है कि इतिहास खुद को दोहरा रहा है। साथ ही यह भी बताया कि सभी लोग पिछले साल की तरह इस साल भी रामायण का आनंद उठा सकेंगे।

दीपिका चिखलिया टोपीवाला ने इस बारे में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह शो उनके ही नहीं बल्कि कई भारतीय परिवारों के जीवन का बड़ा हिस्सा है। दीपिका ने कहा इसे हमें देखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों के साथ इस ज्ञान को बांटना चाहिए। बता दें कि शो हर दिन शाम सात बजे से स्टार भारत पर प्रसारित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: वाह हल्द्वानी वालों, चोरी की शिकायत करवा कर भूल गए, पुलिस ने ढूंढ लिए हैं आपके मोबाइल

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में बढ़ती चोरी,अब आम्रपाली इंस्टीट्यूट के सहायक प्रोफेसर का घर उच्चकों ने किया साफ

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 2220 कोरोना वायरस के मामले सामने आए, मौत का आंकड़ा भी 1800 पार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: GGIC की तीन टीचर निकली पॉजिटिव, छात्राओं की तबीयत भी खराब

To Top