Haridwar News

ऋषभ पंत पर टूटा मुश्किलों का पहाड़, उत्तराखंड स्थित घर पर रेलवे का एक्शन

Ad

रुड़की: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का भाग्य इन दिनों उनसे रूठा हुआ है। रन भी नहीं बन रहे और आउट होने के तरीके भी किस्मत के मुंह फेर लेने की बात साबित कर रहे हैं। अब उनके घर पर रेलवे ने कार्रवाई की है। रुड़की में स्थित पंत के घर के बाहर रेलवे ने कई पिलर गाड़ दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने अपने घर के बाहर कुछ हिस्‍से पर अवैध कब्‍जा कर लिया था। यही वजह है कि रेलवे ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए उनके घर के बाहर यह कार्रवाई की। रेलवे की कार्रवाई के दौरान बाहर विरोध प्रदर्शन भी हुआ।

हालांकि प्रशासन की सख्‍ती के चलते विरोध का कोई असर नहीं पड़ा। ऋषभ पंत पंत राज्‍य के ब्रांड एंबेसडर हैं और फिलहाल वो टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश में हैं। एमएलए उमेश कुमार ने पंत के घर के बाहर उनकी माता जी के साथ एक पिक्‍चर शेयर कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए पूछा कि क्‍या यही इज्‍जत हम अपने खिलाड़ियों की करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top