Health

सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने ली ड्रग विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

Ad

देहरादून, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, मुख्यालय देहरादून में सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में एफ०डी०ए० भवन में बैठक ली गयी। सचिव / आयुक्त एफ०डी०ए० ने बैठक में तमाम बिन्दुओं पर विभागीय समीक्षा की गयी तथा एफ०डी०ए० भवन में स्थापित औषधि विश्लेषणशाला का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजकीय विश्लेषक द्वारा विश्लेषणशाला में स्थापित उपकरणों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। सचिव स्वास्थ्य द्वारा विश्लेषणशाला में स्थापित उपकरणों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया तथा विश्लेषणशाला के लिये आवश्यक पदों के सृजन हेतु अग्रेत्तर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही उनके द्वारा अधिकारियो को निर्देश देते हुए व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा।।

ADVERTISEMENTS Ad
  1. एफ०डी०ए० के टोल फ्री नम्बर का प्रचार प्रसार कर उपभोक्ताओं / हितधारको से प्राप्त शिकायतों / शंकाओं का निराकरण त्वरित रूप से किये जाने हेतु ।
  2. खाद्य संरक्षा के अन्तर्गत ईट राईट इण्डिया अभियानों को भी गति प्रदान किये जाने
  3. खाद्य संरक्षा एवं औषधि अनुभाग के रिक्त पदों को भरे जाने हेतु लोक सेवा आयोग को भेज गये अधियाचन का निरन्तर अनुश्रवण किये जाने

4.ईट राईट स्कूल अभियानों के तहत रेस्टोरेन्ट, होटल, शैक्षिक संस्थानों, स्कूलों का ऑडिट करते हुए उन्हे प्रमाणित किये जाने की कार्यवाही अतिशीघ्र पूर्ण किये जाने खाद्य सुरक्षा विषय पर आमजनमानस को जागरूक किये जाने

बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि संवर्ग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जिनमेंऔषधि नियंत्रक ताजबर सिंह सुरेन्द्र सिंह भण्डारी सहायक औषधि नियंत्रक. गणेश कण्डवाल उपायुक्त खाद्य सुरक्षा , निशान्त त्यागी राजकीय विश्लेषक व विजलेंस विंग से जगदीश रतूडी आदि शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top