Sports News

रणजी ट्रॉफी में अल्मोड़ा के शाश्वत रावत में कमाल, 8 मुकाबले में 4 शतक और 2 फिफ्टी जमाई

Ad

Uttarakhand Ranji Trophy: Shashwat Rawat: रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करना हर किसी खिलाड़ी का सपना होता है क्योंकि रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों को आईपीएल और फिर भारतीय टीम का भी टिकट दे सकता है। वैसे आपने सुना होगा कि मुंबई के खिलाड़ियों की चर्चा ज्यादा होती है, गौर किया जाए तो उत्तराखंड के खिलाड़ी किसी से कम नहीं है। भले ही उत्तराखंड ने साल 2018 से घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया लेकिन कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो दूसरे राज्यों से खेलते हैं और कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आज हम आपको अल्मोड़ा के रहने वाले शाश्वत रावत के बारे में बताएंगे जो बड़ौदा के लिए घरेलू क्रिकेट में शिरकत करते हैं। इस बार तो शाश्वत ने रणजी ट्रॉफी में कमल का प्रदर्शन किया। 8 मुकाबले में उन्होंने 784 रन बनाए। उनका औसत 60 से ज्यादा का रहा तो वहीं उनके बल्ले से चार शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। शाश्वत का उच्चतम स्कोर 207 रन रहा।

शाश्वत घरेलू क्रिकेट के उन युवा खिलाड़ियों में है जो अपने प्रदर्शन के दम पर लगातार सुर्खियों में रहते हैं। 2022-2023 में अपना रणजी ट्रॉफी डेब्यू करने वाले शाश्वत ने पहले ही मुकाबले में शतक लगाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

शाश्वत साल 2019 से चर्चाओं में है। सबसे पहले उन्होंने चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उसके बाद उन्हें भारतीय अंडर-19 टीम में भी जगह मिली। वो साल 2020 में खेले गए अंडर-19 भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे। इसके बाद उन्हें घरेलू क्रिकेट में जगह मिली तो उन्होंने सभी प्रारूप में खुद को साबित किया। रणजी ट्रॉफी की बात करें तो 24 पारियों में शाश्वत के बल्ले से 1195 निकले हैं उनका औसत 50 के करीब है। उनके बल्ले से पांच शतक और चार अर्धशतक निकले हैं। उत्तराखंड के क्रिकेट फैंस कहते हैं कि शाश्वत का प्रदर्शन शानदार है और वो कई ऐसे खिलाड़ियों से बेहतर हैं जिनका प्रदर्शन नहीं केवल चर्चाएं होती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top