Uttarakhand News

टीम इंडिया में होंगे बड़े बदलाव,विराट कोहली की पसंद हैं उत्तराखंड के ऋषभ पंत

Ad

नई दिल्ली: विराट कोहली ने टी-20 विश्वकप के बाद कप्तानी छोड़ने के फैसले से सनसनी मचा दी है। हालांकि वह वनडे और टेस्ट में कप्तानी करते रहेंगे लेकिन वर्क लोड की बात कहकर कप्तानी छोड़ने का फैसला थोड़ा अजीब है। कई क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कप्तानी का वर्क लोड विराट महसूस कर रहे हैं तो वह आईपीएल की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में तमाम बातें सामने आ रही हैं लेकिन विराट के फैसले का असली कारण किया है ये तो बीसीसीआई को ही अच्छी तरह से पता होगा। विराट की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा टी-20 कप्तानी के प्रबल दावेदार हैं। वहीं अब भविष्य की तैयारी भी शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि विराट कोहली वनडे में उपकप्तान के रूप में रोहित शर्मा को नहीं बल्कि ऋषभ पंत या फिर केएल राहुल को देखना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि साल 2023 विश्वकप के बाद भारतीय टीम बड़े बदलाव होंगे। विराट और रोहित अपने करियर के अंतिम पड़ाव में होंगे। ऐसे में विराट किसी युवा को अपना डिप्टी बनाना चाहते हैं ताकि वह अनुभव प्राप्त कर सके।

केएल राहुल और ऋषभ पंत आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं और इसलिए दोनों के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। उत्तराखंड के फैंस ऋषभ पंत के नाम की चर्चा शुरू होने के बाद काफी उत्साहित है। वह चाहते हैं कि देवभूमि का बेटा अपनी बल्लेबाजी की तरह कप्तानी में देश को अहम मुकाबलों में जीत दिलाए। पंत के लिए आईपीएल-14 की कप्तानी अच्छी रही है। आईपीएल-14 के पहले चरण में दिल्ली ने 8 मुकाबले खेलें हैं और 6 में जीता हासिल की है। हालांकि केएल राहुल के कप्तानी के आंकड़े अच्छे नहीं है लेकिन वह तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के नाम की भी चर्चा हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top