Sports News

जिसे दुनिया करती है सलाम, देवभूमि के ऋषभ ने इस मामले में उसे छोड़ा पीछे

Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट के मैदान पर उत्तराखण्ड का नाम खूब रोशन हो रहा है। आईपीएल में पहाड़ के खिलाड़ियों का शानदार खेल जारी है। ऋषभ पंत पहले दिन से फॉर्म में थे और प्लेऑफ के आने से पहले मनीष पांडे भी रंग भी दिखने लगे हैं। दोनों ही बल्लेबाज अपनी अपनी टीम के लिए आईपीएल के 12 संस्करण में 2-2 फिफ्टी जमा चुके हैं। ऋषभ पंत क्रिकेट के मैदान जब उतरते है केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया की उम्मीदे उनसे लगी रहती है। इस खिलाड़ी ने छोटी सी उम्र में विश्व को बताया है कि मैं आने वाले कल का हीरो हूं।

ADVERTISEMENTS Ad

पंत आईपीएल 11 में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। आईपीएल 12 में पंत के बल्ले से 12 मैचों में 343 रन निकल चुके हैं। ये आकंड़े पिछले सीजन के मुकाबले कम जरूर हैं लेकिन इस बार उनकी पारियों ने टीम को अहम जीत दिलाई है। दिल्ली कैपिटल्स साल 2012 के बाद पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हुई है। दिल्ली के इस खास प्रदर्शन के पीछे पंत की पावर हिटिंग का योगदान नहीं भुलाया जा सकता है।

रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऋषभ बल्ले से बड़ी पारी नहीं खेल सके, लेकिन इस मैच के जरिए उन्होंने इस आईपीएल में अपने 20 शिकार पूरे किए।इसमें उनके 15 कैच और 5 स्टंप शामिल हैं।और यह वह आंकड़ा है, जिसे धोनी सहित कोई भी दूसरा विकेटकीपर पिछले 11 संस्करणों में नहीं ही छू सका था।वैसे अब जबकि दिल्ली के दो लीग और इसके बाद पावर-प्ले मुकाबले खेलने हैं, तो उम्मीद है कि पंत विकेट के पीछे के इस आंकड़े को और नई ऊंचाई प्रदान करेंगे। आपको याद दिला दें कि पिछले दिनों भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में ऋषभ पंत कंगारुओं की जमीं पर किसी सीरीज में 20 शिकार करने ववाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top