Nainital-Haldwani News

मीमांशा आर्य बनी नैनीताल महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष, हल्द्वानी MBPG से लड़ चुकी हैं चुनाव

हल्द्वानी: छात्रसंघ चुनावों से ही कई लोग राजनीति की शुरुआत करते हैं। नैनीताल हो या हल्द्वानी, कुमाऊं विश्वविद्यालय के चुनावों से हर वर्ष सूरमा निकलते हैं। यही लोग आगे चल कर प्रदेश की आवाज़ बन कर अपनी आवाज़ मजबूत करते हैं। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी से भी ऐसे कई नाम हैं जिनको कॉंग्रेस या भाजपा या अन्य किसी राजनैतिक पार्टी ने अपने साथ कर लिया। बाद में यही छात्र राजनीति की मशाल को आगे बढ़ाया करते हैं। एक ऐसा ही नाम है मीमांशा आर्य का।

हल्द्वानी की मीमांशा आर्य को महिला कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान किया गया है। मीमांशा का चुनाव इस पद पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य की संस्तुति के बाद हुआ है। जिलाअध्यक्ष आशा बिष्ट द्वारा मीमांशा को यह पदवी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: जिला जज ने ऑडी कार का किया इस्तेमाल, नैनीताल हाईकोर्ट ने किया सस्पेंड

यह भी पढ़ें: किसान आंदोलन का हल्द्वानी रोडवेज की बसों पर असर,दिल्ली जाने वालों को करनी पड़ रही है मशक्कत

आपको बता दें कि मीमांशा पूर्व में एमबीपीजी कॉलेज का छात्र संघ चुनाव भी लड़ चुकी हैं। वे इस कॉलेज से चुनाव लड़ने वाली पहली छात्रा थी। छात्रा होने के बावजूद उन्होंने विपक्षी खेमे को खासा मशक्कत करने पर मजबूर कर दिया था। हालांकि मीमांशा तब विजय नहीं पा सकी थीं।

गौरतलब है मीमांशा के चुनाव लड़ने के वक्त 2017 में यहां की राजनीति में बहुत गहमागहमी भी हुई थी। बात नेता प्रतिपक्ष और मंत्री धन सिंह रावत तक पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें: हैशटैग पहाड़ी चैलेंज उत्तराखंड में वायरल हुआ, डीजीपी अशोक कुमार भी रंग में दिखें

यह भी पढ़ें: देहरादून में नहीं होगी क्रिसमस और नए साल की पार्टी, डीएम ने जारी किए निर्देश

मीमांशा हमेशा से छात्र हितों के लिए काम करते आई हैं और साथ ही वह एक समाज सेविका भी हैं। बता दें कि मीमांशा हमेशा ही लड़कियों की मदद के लिए प्रयासरत रहती हैं।

जानकारी के अनुसार अब प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य की मौजूदगी में मीमांशा को महिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। हो ना हो मीमांशा आर्या ने यहां सभी को अपनी मेहनत, लगन, समझदारी और उपलब्धियों से लड़कियों को एक रास्ता दिखाया है।

यह भी पढ़ें: नैनीताल में सामने आए 101 नए कोरोना वायरस के मरीज, प्रदेश में कुल 13 लोगों ने तोड़ा दम

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड:रस्सियों से बंधा मिला 11 वर्षीय लड़की का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

To Top